आप सब ने अक्षय कुमार की पांच मिनट की वीडियो फ़िलहाल तो जरूर देखी होगी। इस वीडियो को अक्षय कुमार के फैंस और बाकी दर्शकों ने भी काफी पसंद किया। बहरहाल इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ एक लड़की भी दिखाई दी थी। जिसका नाम नुपूर सेनॉन है। दरअसल नुपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन की बहन है। जिसने पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम किया था। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि पहले हर किसी को यही लग रहा था कि नुपूर, अक्षय कुमार के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली है। मगर असल में वह अक्षय कुमार के साथ इस वीडियो में काम करने वाली थी।
पांच मिनट की वीडियो के मिले 60 लाख रूपये..
बता दे कि अक्षय और नुपूर के सांग फ़िलहाल को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिले है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस एक वीडियो सांग ने नुपूर को प्रसिद्ध कर दिया। हालांकि पांच मिनट के इस अभिनय के लिए उन्हें साठ लाख रूपये की फीस दी गई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आज कल फिल्मों से ज्यादा कमाई वीडियो सांग से होती है। वही अगर हम वर्तमान समय की बात करे तो नुपूर भी अपनी बहन कृति की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना चाहते है। इसी वजह से वह कई बार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के ऑफिस के चक्कर भी लगा चुकी है। फ़िलहाल तो वह अपने रुपयों से विदेश घूमने के लिए निकली है।
दरअसल उन्हें हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहाँ उन्होंने कैमरे के सामने कई पोज भी दिए। अब जाहिर सी बात है कि एक प्रसिद्ध कलाकार बनने की इच्छा तो हर किसी की होती है, लेकिन कुछ ही लोग ऐसे होते है जो अपने सपने पूरे कर पाते है। अभी तो पांच मिनट की वीडियो ने नुपूर सेनॉन के सपनों को एक नयी उड़ान दे दी है, लेकिन आगे उनका करियर कैसा होगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


