बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म भूत इक्कीस फरवरी को रिलीज़ हो चुकी है। बता दे कि मूवी रिलीज़ होने से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ के साथ साथ और कई सितारों ने शिरकत की थी। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि इससे पहले विक्की कौशल और भूमि दोनों ही ऐसी किसी भूतिया फिल्म का हिस्सा नहीं बने है। तो ऐसे में इन दोनों के लिए भी यह पहला एक्सपीरियंस होगा।
विक्की कौशल की फिल्म भूत की स्पेशल स्क्रीनिंग..
वही अगर हम कटरीना कैफ की बात करे तो वह इस खास मौके पर अपनी बहन इसाबेल के साथ यहाँ पहुंची थी। इसके इलावा विक्की कौशल के माता पिता और भाई को तो इस स्क्रीनिंग का हिस्सा बनना ही था। बता दे कि एक्टिंग छोड़ने की बात कहने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी यहाँ नजर आई थी। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर भी यहाँ पहुंची थी। अब जाहिर सी बात है कि यह करण जौहर की मूवी है और जाह्नवी इस मूवी के एक्टर विक्की कौशल के साथ एक विज्ञापन में काम भी कर चुकी है। तो उनका यहाँ आना तो लाजिमी था।
इसके इलावा ईशान खट्टर और अनन्या पांडे भी इसमें शामिल हुए थे। यहाँ नेहा धूपिया भी पहुंची थी। जिन्होंने विक्की कौशल के साथ मिल कर खूब मस्ती की। यह फिल्म करण जौहर और शंशाक खेतान दोनों मिल कर प्रोड्यूस कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ डायरेक्टर के रूप में भानू प्रताप सिंह की भी यह पहली फिल्म है। हालांकि दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है, लेकिन फिर भी यह फिल्म क्या रंग लाती है, वो तो आने वाले समय में आपको खुद बखुद ही पता चल जाएगा। वैसे दोस्तों अगर आप यह फिल्म देख चुके है, तो हमें जरूर बताईयेगा कि आपको यह फिल्म कैसी लगी।


