यूँ तो टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में खुद को कायम रखने के लिए दिन रात काम करना ही पड़ता है। मगर आज जिस एक्ट्रेस के बारे में हम बात करने जा रहे है, उसने अपना शो इसलिए छोड़ दिया क्यूकि डायरेक्टर साहब ने इस एक्ट्रेस को ज्यादा काम करने की धमकी दी थी। बता दे कि यह प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस करोड़पति पिता की इकलौती बेटी है। शायद यही वजह है कि इस एक्ट्रेस को शो छोड़ने का जरा भी अफ़सोस नहीं है।
यह प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस करोड़पति बाप की है इकलौती बेटी..
वैसे हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है उसका नाम ईशा सिंह है। जो इश्क सुभहान अल्लाह में जारा का किरदार निभाती थी। फ़िलहाल ईशा किसी भी नए शो में काम नहीं कर रही है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अवार्ड के साथ अपनी एक तस्वीर जरूर शेयर की है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस शो में ईशा सिंह के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। यहाँ तक कि इस शो की टीआरपी भी ऊँची बुलंदियां छू रही थी। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस शो ने ईशा सिंह को घर घर में एक नयी पहचान दिला दी थी। मगर जैसे ही ईशा सिंह ने यह शो छोड़ा वैसे भी इस शो की टीआरपी भी कम होने लगी।
https://www.instagram.com/p/B8yEh1vn08f/
दरअसल दर्शक ईशा सिंह को ही जारा के किरदार में इस शो में देखना चाहते थे, लेकिन ईशा सिंह ज्यादा काम करने के खिलाफ थे। जिसके कारण उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। बता दे कि ईशा के पिता का नाम पंकज सिंह है। जो असल जिंदगी में काफी बड़े बिजनेसमैन है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एक शो छोड़ने से ईशा सिंह की लाइफ पर कुछ खास असर पड़ा होगा। वैसे यह प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस इससे पहले इश्क का रंग सफेद शो में भी काम कर चुकी है। इस शो में भी उनके विधवा वाले किरदार की काफी सराहना की गई थी। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


