स्वामी कृष्णस्वरूप का शर्मनाक ब्यान, महिलाओं के बारे में कही ऐसी शर्मिंदगी भरी बात

स्वामी कृष्णस्वरूप का शर्मनाक ब्यान

कहते है कि भगवान् ने महिलाओं को इतनी शक्ति दी है कि वे किसी नए जीव को धरती पर लाने की हिम्मत रखती है। ऐसे में अगर इसी चीज को लेकर महिलाओं का अपमान किया जाएँ तो ये सच में बड़ी शर्मनाक बात है। बता दे कि हाल ही में महिलाओं को लेकर जो स्वामी कृष्णस्वरूप का शर्मनाक ब्यान सामने आया है, वो बेहद ही निंदनीय है। दरअसल गुजरात के स्वामीनारायण भुज मंदिर के स्वामी कृष्णस्वरूप का कहना है कि जो महिलाएं पीरियड्स के दौरान खाना बनाती है, वे अगले जन्म में कुत्ते के रूप में पैदा होती है। गौरतलब है कि स्वामीनारायण भुज मंदिर का यूट्यूब पर अपना एक पेज है।

स्वामी कृष्णस्वरूप का शर्मनाक ब्यान

स्वामी कृष्णस्वरूप का शर्मनाक ब्यान.. 

इस पेज पर स्वामी कृष्णस्वरूप के कई वीडियो अपलोड किए जाते है। इन्हीं में से एक वीडियो में उनका कहना है कि जो महिलाएं पीरियड्स के दौरान खाना बनाती है, अगर वह खाना पुरुष खा ले, तो वे पुरुष अगले जन्म में बैल के रूप में पैदा होंगे। जी हां स्वामी जी का कहना है कि अगर एक बार भी ये गलती हो जाएँ, तो अगले जन्म में जानवर के रूप में पैदा होना तय है।

इसके इलावा वीडियो में स्वामी जी ये भी कहते है कि भले ही लोगों को उनकी बातें सुन कर जैसा भी लगे, लेकिन शास्त्रों में यही नियम बनाएं गए है। आपको लगेगा कि मैं बहुत कठोर हूँ और औरतें ये बात सुन कर रो पड़ेंगी, लेकिन ये सच है कि आपको ऐसा बनना पड़ेगा। इसके साथ ही स्वामी जी कहते है कि दस सालों में वह पहली बार सलाह दे रहे है। जब कि संतों ने हमारे धर्म की गुप्त बातों के बारे में चर्चा न करने की सलाह दी है। मगर यदि वह ये सब नहीं कहेंगे तो लोग कभी नहीं समझ पाएंगे कि वे कितनी बड़ी गलती कर रहे है।

 स्वामी कृष्णस्वरूप का शर्मनाक ब्यान

यहाँ तक कि स्वामी जी ने पुरुषों को लेकर ये भी कह दिया कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं के हाथ का भोजन खाने की बजाय शादी से पहले खुद खाना बनाना सीख ले। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले स्वामीनारायण भुज मंदिर के अनुयायी की तरफ से चलाएं जा रहे सहजानन्द गर्ल्स इंस्टीट्यूट में 68 लड़कियों के साथ गलत व्यव्हार करने की बात भी सामने आई थी। फ़िलहाल तो स्वामी कृष्णस्वरूप का शर्मनाक ब्यान पूरी तरह से वायरल हो चुका है और लोग इसकी कड़ी निंदा भी कर रहे है। दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।

Summary
स्वामी कृष्णस्वरूप का ब्यान, महिलाओं के बारे में कही ऐसी शर्मिंदगी भरी बात   Youth Express
Article Name
स्वामी कृष्णस्वरूप का ब्यान, महिलाओं के बारे में कही ऐसी शर्मिंदगी भरी बात Youth Express
Description
कहते है कि भगवान् ने महिलाओं को इतनी शक्ति दी है कि वे किसी नए जीव को धरती पर लाने की हिम्मत रखती है। ऐसे में अगर इसी चीज को लेकर महिलाओं का अपमान किया जाएँ तो ये सच में बड़ी शर्मनाक बात है। बता दे कि हाल ही में महिलाओं को लेकर जो स्वामी कृष्णस्वरूप का शर्मनाक ब्यान सामने आया है, वो बेहद ही निंदनीय है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER