ये तो सब को मालूम है कि रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसकी कई वजहें है। जी हां इसकी सबसे पहली वजह तो ये है कि इस फिल्म में शादी के बाद रणवीर और दीपिका पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इसके इलावा फिल्म में रणवीर और दीपिका दोनों का ही लुक काफी अलग नजर आ रहा है। बता दे कि 83 फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड एक्ट्रेस यानि कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रूप में नजर आने वाली है। यहाँ तक कि रोमी भाटिया जैसा दिखने के लिए दीपिका ने शार्ट हेयर लुक भी अपना लिया है।
83 फिल्म में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक..
दरअसल यह फिल्म कपिल देव के जीवन पर आधारित होगी। तो ऐसे में केवल क्रिकेट को ही नहीं बल्कि कपिल देव की निजी जिंदगी को भी इसमें काफी महत्व दिया गया है। हालांकि कपिल देव पर आधारित होने के कारण इसमें क्रिकेट की झलक ज्यादा दिखाई देगी। यानि इस फिल्म में दीपिका का किरदार ज्यादा बड़ा नहीं होगा, लेकिन महत्वपूर्ण जरूर होगा। फ़िलहाल दीपिका पादुकोण का इस फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/B8u7sYPDw20/
https://www.instagram.com/p/B8u7p-ajVLO/
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि रोमी भाटिया बनी दीपिका पादुकोण कम रोल मिलने के बावजूद भी अपने लुक से इस फिल्म में अपने पति रणवीर सिंह को बराबर की टक्कर दे रही है। अब वो तो जब फिल्म सामने आएगी, तो आपको खुद बखुद पता चल ही जाएगा। गौरतलब है कि 83 फिल्म में दीपिका पादुकोण अपने किरदार को लेकर उतनी ही उत्साहित है, जितनी बाकी फिल्मों में नजर आती है। भले ही इस फिल्म में हीरो का रोल मुख्य हो लेकिन फिर भी अपनी हीरोइन के बिना तो हर हीरो अधूरा ही रहता है। दोस्तों आपको इस फिल्म में दीपिका का लुक कैसा लगा, ये हमें जरूर बताईयेगा।


