निक जोनास की फैन बनी प्रियंका चोपड़ा, स्टेज शो पर चियरलीडर के अंदाज में आई नजर, देखे वीडियो

निक जोनास की फैन

जिस तरह प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास हमेशा उन्हें सपोर्ट करते आएं है। ठीक उसी तरह से प्रियंका भी अपने पति निक को खूब प्रोत्साहित करती है। जी हां जब प्रियंका चोपड़ा की कोई नयी फिल्म आने वाली होती है, तब निक जोनास उनकी ख़ुशी का हिस्सा बनते है। तो ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनास की फैन बन चुकी है। दरअसल हाल ही में निक जोनास के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनकी पत्नी के रूप में नहीं बल्कि चियरलीडर के रूप में नजर आ रही है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो प्रियंका इस शो में निक की फैन गर्ल बन कर आई है।

निक जोनास की फैन

निक जोनास की फैन बनी प्रियंका चोपड़ा..

दरअसल प्रियंका और निक दोनों ही इन दिनों हैप्पीनेस बिगिन्स टूर पर यूरोप में गए हुए है। इस दौरान निक जोनास ने जैसे ही जेलस गाने पर परफॉर्म करना शुरू किया, वैसे ही प्रियंका चोपड़ा मस्ती के मूड में आ गयी। जी हां उनका यह अंदाज देख कर हर कोई हैरान रह गया और उन्हें निक की सबसे बड़ी फैन गर्ल कह कर पुकारा जाने लगा। गौरतलब है कि यह टूर जोनास ब्रदर्स का था, लेकिन इस टूर में प्रियंका भी उनके साथ ही है। बता दे कि जहाँ एक तरफ निक अपनी हर परफॉरमेंस को बेहतरीन बनाने के लिए पूरी जान लगा देते है।

वही दूसरी तरफ प्रियंका भी अपने पति के हर शो को बहुत ही उत्साहित हो कर एन्जॉय करती है। ऐसे में निक की उनसे बड़ी फैन मिलना तो मुश्किल ही है। फ़िलहाल प्रियंका चोपड़ा के मस्ती भरे अंदाज की एक झलक आप खुद इस वीडियो में देख सकते है।यह वीडियो निक और प्रियंका के एक फैन द्वारा ही रिकॉर्ड किया गया है। जो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दोस्तों आपको प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज कैसा लगा, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
निक जोनास की फैन बनी प्रियंका चोपड़ा, स्टेज शो पर चियरलीडर के अंदाज में आई नजर, देखे वीडियो  Youth Express
Article Name
निक जोनास की फैन बनी प्रियंका चोपड़ा, स्टेज शो पर चियरलीडर के अंदाज में आई नजर, देखे वीडियो Youth Express
Description
जिस तरह प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास हमेशा उन्हें सपोर्ट करते आएं है। ठीक उसी तरह से प्रियंका भी अपने पति निक को खूब प्रोत्साहित करती है। जी हां जब प्रियंका चोपड़ा की कोई नयी फिल्म आने वाली होती है, तब निक जोनास उनकी ख़ुशी का हिस्सा बनते है। तो ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनास की फैन बन चुकी है। दरअसल हाल ही में निक जोनास के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनकी पत्नी के रूप में नहीं बल्कि चियरलीडर के रूप में नजर आ रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER