उसेन बोल्ट के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है कर्नाटक के यह धावक जाने कौन है

दुनिया के सबसे तेज धावक का कोई चर्चा करे तो उसेन बोल्ट का नाम सबसे पहले हम सबके दिमाक में आ जाता है लेकिन आजकल चर्चा में है कर्नाटक के श्रीनिवास गौड़ा। जी हां कर्नाटक के श्रीनिवास गौड़ा इस समय सोशल मीडिया में छाए हुए हैं और उन्हें लोग ओलिंपिक में भेजने की मांग कर रहे हैं ।

 

आपको जान के हैरानी भी होगी कि देश के केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने साई के टॉप कोचों को ट्रायल दिलाने की बात भी कही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह श्रीनिवास गौड़ा हैं कौन? जिनके बारे में अचानक इतनी चर्चा हो रही है।

क्यों कहा जा रहा उसेन बोल्ट के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है

दरअसल, गौड़ा पैडी हैं, जो एक बफेलो रेस (भैंसा दौड़) में भैंसे के साथ दौड़ रहे थे। दावा किया जा रहा है कि श्रीनिवास ने 100 मीटर की रेस महज 9.55 सेकंड में ही पूरी कर दी, जबकि 142.50 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी की। रोचक बात यह है कि 9.55 सेकंड का समय वर्ल्ड रेकॉर्ड से भी बेहतर है।

अभी रिकॉर्ड है महान धावक उसेन बोल्ट के नाम

100 मीटर की फर्राटा सबसे कम समय में पूरी करने का रेकॉर्ड जमैका के उसेन बोल्ड के नाम है, जिन्होंने इसे 2009 में 9.58 सेकंड में पूरा कर लिया था। अभी तक किसी भी धावक ने इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है खुद बोल्ट भी इस रिकॉर्ड को बदल नहीं पाए। लेकिन कर्नाटक के श्रीनिवास गौड़ा ने हाल ही में रिकॉर्ड समय से कम समय में 100 मीटर की दौड़ पूरी कर तहलका मचा दिए हैं।

मशहूर बिजनेस मैन आनंद महिंद्रा ने की मांग

श्रीनिवास का यह विडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया लोग उनकी तुलना उसेन बोल्ट से करने लगे। भारत के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने खेल मंत्री किरण रिजिजू से तो उन्हें ट्रेनिंग का मौका देने की मांग करते हुए ओलिंपिक के लिए भारत की पदक की उम्मीद भी बताया।

किरण रिजिजू बोले- मौका दूंगा

 

 

आनंद महिंद्रा की बात पर देश के केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी रिप्लाय किया। उन्होंने कहा कि , ‘मैं कर्नाटक के श्रीनिवास गौड़ा को साई के टॉप कोचों से ट्रायल के लिए कॉल करूंगा।

आम तौर पर ऐथलेटिक्स में ओलिंपिक के मानकों के बारे में लोगों में ज्ञान की कमी है, जहां मानवीय शक्ति और धीरज को परखा जाता है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भारत में कोई भी प्रतिभा बिना छोड़े नहीं रहे।

अभी नहीं हो सकती बोल्ट से तुलना

हम भारतीयों को अभी थोड़ा धीरज रखने की जरूरत है। आपको बता दें कि श्रीनिवास की 9.55 सेकंड स्पीड बताई जा रही है, लेकिन उनकी तुलना सीधे बोल्ट से नहीं की जा सकती। दरअसल, श्रीनिवास भैंसों के जोड़े के साथ कीचड़ में दौड़े थे, जबकि बोल्ट ने ऐथलीटों के साथ प्रॉपर रेस में दौड़कर रेकॉर्ड बनाया है। लेकिन कुछ भी हो श्रीनिवास ने सभी भारतीयों के दिल में ओलंपिक मेडल की तमन्ना जगा दी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER