शहनाज़ गिल की शादी का ड्रामा इस दिन दिखाया जाएगा टीवी पर, पारस छाबड़ा भी बन सकते है इस शो का हिस्सा

शहनाज गिल की शादी

ये तो सब जानते है कि अब बिग बॉस 13 का फिनाले में सिर्फ एक दिन ही बाकी है। बता दे कि बिग बॉस का यह सीजन खत्म होने के बाद दर्शकों और कुछ कलाकारों को यह चिंता सता रही थी कि अब वह क्या करेंगे। तो ऐसे में कलर्स चैनल वाले दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक नया शो टीवी पर ला रहे है। जिसका नाम शहनाज़ गिल की शादी होगा। गौरतलब है कि बीते एपिसोड में इस शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है। यहाँ तक कि सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में कहा था कि ये शो 17 फरवरी से टीवी पर दिखाया जाएगा।

शहनाज गिल की शादी

शहनाज़ गिल की शादी का ड्रामा.. 

इस नए शो की प्लानिंग भी बिग बॉस मेकर्स द्वारा ही की गई है। यही वजह है कि बिग बॉस के घर को ही थोड़ा सा बदल कर वहां इस शो की शूटिंग की जाएगी। यानि शहनाज गिल अब कुछ महीनों के लिए दोबारा टीवी पर दिखाई देंगी। इसके इलावा शो के एक और कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा भी इस शो का हिस्सा हो सकते है और इस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी सिद्धार्थ शुक्ला को दी जा सकती है। बता दे कि इससे पहले राखी सावंत, राहुल महाजन और रतन राजपूत का स्वयंवर भी टीवी पर दिखाया गया था। मगर इन तीनों में से किसी ने भी सच में शादी नहीं की थी। इसका मतलब ये है कि शहनाज़ गिल की शादी का ड्रामा सिर्फ टीआरपी बटोरने के लिए ही दिखाया जाएगा।

शहनाज गिल की शादी

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस शो को बिग बॉस की जगह टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। यानि सोमवार से शुक्रवार तक रात साढ़े दस बजे यह शो दिखाया जाएगा और वीकेंड पर खतरों के खिलाडी शो प्रसारित किया जाएगा। फ़िलहाल तो शहनाज गिल इस शो को लेकर काफी उत्साहित है। मगर ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि लोगों ने जितना उन्हें बिग बॉस में पसंद किया है, क्या उतना ही इस शो में भी पसंद करेंगे या नहीं। दोस्तों क्या शहनाज गिल के इस शो को देखने के लिए उत्साहित है या नहीं, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
शहनाज़ गिल की शादी का ड्रामा इस दिन दिखाया जाएगा टीवी पर, पारस छाबड़ा भी बन सकते है इस शो का हिस्सा  Youth Express
Article Name
शहनाज़ गिल की शादी का ड्रामा इस दिन दिखाया जाएगा टीवी पर, पारस छाबड़ा भी बन सकते है इस शो का हिस्सा Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि अब बिग बॉस 13 का फिनाले में सिर्फ एक दिन ही बाकी है। बता दे कि बिग बॉस का यह सीजन खत्म होने के बाद दर्शकों और कुछ कलाकारों को यह चिंता सता रही थी कि अब वह क्या करेंगे। तो ऐसे में कलर्स चैनल वाले दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक नया शो टीवी पर ला रहे है। जिसका नाम शहनाज़ गिल की शादी होगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER