वैसे तो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पास बहुत सारी महंगी गाड़ियां है, लेकिन आज उनकी जिस कार के बारे में हम बात करने जा रहे है, वह अब बिकने के लिए उपलब्ध है। जी हां अमिताभ बच्चन की पुरानी कार को ओएलएक्स पर बेचा जा रहा है। बता दे कि अमित जी की एस क्लास मर्सिडीज को ऑनलाइन बेचने की तैयारी हो चुकी है। हालांकि जब लोगों को पता चलेगा कि यह कार अमिताभ बच्चन द्वारा इस्तेमाल की गई है, तो लोग वैसे ही इस कार को खरीदने के लिए भागे चले आएंगे। गौरतलब है कि ओएलएक्स पर इस कार को बेचने के लिए प्रचार पोस्ट भी की गई है।
अमिताभ बच्चन की पुरानी कार बिक रही OLX पर..
वही अगर हम इस कार की कीमत की बात करे तो इस कार को 9.99 लाख में बेचा जा रहा है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि बहुत से लोगों को इस पर शक था कि यह बच्चन साहब की कार नहीं है। मगर यदि खबरों की माने तो इस कार पर वही नंबर प्लेट देखी गई है, जिसमें अक्सर अमिताभ बच्चन को स्पॉट किया जाता था। इसके इलावा अब ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस कार को थर्ड ओनर द्वारा बेचा जाएगा। यही वजह है कि इस कार की कीमत करोड़ों में न हो कर केवल लाखों में रखी गई है। यानि अगर आप इस कार को खरीदना चाहते है तो महज नौ लाख में भी खरीद सकते है।
इसके साथ ही अगर हम इस कार के मॉडल की बात करे तो यह कार साल 2007 की मर्सिडीज बेंज एस क्लास तीन सौ पचास एल मॉडल है। बता दे कि यहाँ एल का मतलब एक्स्ट्रा व्हील बेस है। यहाँ गौर कीजिये कि इस कार बेचने के लिए जो प्रचार पोस्ट की गई है, उसमें यह भी लिखा गया है कि इस गाडी के मालिक अमिताभ बच्चन रह चुके है। यानि अमिताभ बच्चन की पुरानी कार अब ओएलएक्स पर बिकने के लिए एकदम रेडी है। दोस्तों आपको क्या लगता है कि क्या सच में ये कार अमिताभ बच्चन की होगी या नहीं, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।



