एशिया कप के लिए चयनित प्रख्यात भारतीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री गोपीचंद सहित अनेक महिला बैडमिंटन खिलड़ियों ने कोरोना वायरस के डर से खेलने से मना कर दिया है।
आपको बता दें कि इस बार एशिया बैडमिंटन कप फिलीपींस में आयोजित होना है और चाइना समेत तमाम एशियाई देशों में कोरोना वायरस का आतंक छाया हुआ है ऐसे में गायत्री गोपीचंद समेत 8 भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाडियों ने एशिया कप में भाग लेने से इंकार कर दिया है।
कोरोना वायरस के भय से सहमी है दुनिया
आपको बता दें कि इस समय पूरी दुनिया इस ख़तरनाक वायरस के भय से सहमी है। पूरी दुनिया के लोग चाइना से उत्पन्न हुए इस ख़तरनाक वायरस के भय के बाद अपने नागरिकों को चाइना जाने से परहेज़ करने की हिदायत दे रहे हैं। इसी भय के चलते इन भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाडियों ने फिलीपींस में आयोजित एशिया कप में प्रतिभाग करने से इंकार कर दिया है।
पुरुष टीम ने किया अभी तक इंकार
भारतीय महिला शटलरों ने कोरोना वायरस के भय से एशिया कप में प्रतिनिधित्व करने से इन्कार कर दिया है। हालांकि भारतीय पुरुष टीम ने अब तक जाने से आपत्ति नहीं की है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि टूर्नामेंट में पुरुष टीम के मैच के आधार पर रैंकिंग में इजाफा होगा, लेकिन महिला टीम में रैंकिंग अंकों को नहीं जोड़ा गया है।
वहीं भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव अजय कुमार सिंहानिया ने कहा है कि कि हम महिला शटलरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। अगर महिला टीम नहीं जाना चाहती हैं तो कोई बात नहीं, क्योंकि यह उनकी सेहत का मामला है। हमने आयोजकों से बात की है। एशियाई बैडमिंटन संघ ने भी इस पूरे मामले पर नजर बनाई हुई है। उन्होंने एडवाइजरी भेजी है और सब ठीक होने की बात कही है। यही वजह है कि हम पुरुष टीम को वहां भेज रहे हैं। नौ की आधी रात को पुरुष टीम फिलिपींस की राजधानी मनीला के लिए निकल जाएगी।
इन खिलाड़ियों ने किया इन्कार :
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम में शामिल आकर्षी कश्यप, गायत्री गोपीचंद, मालविका बंसोड़, भट के. अश्विनी, अस्मिता चालीहा, शिखा गौतम, मनीषा और तपर्णा ने फिलिपींस जाने से इन्कार किया है।