अगर हम बॉलीवुड एक्टर्स की बात करे तो बॉलीवुड में ऐसे कई हीरो है जिनकी उम्र पचास से ज्यादा हो चुकी है, लेकिन आज भी वे एक्टर्स फिल्मों में लीड रोल निभाते हुए नजर आते है। इनमें शाहरुख़ खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार आदि कई एक्टर्स का नाम शामिल है। वैसे आपको बता दे कि जब सलमान खान की पहली फिल्म रिलीज़ हुई थी, तब इस एक्ट्रेस की उम्र महज तीन साल थी। जी हां उस समय यह एक्ट्रेस छोटी सी बच्ची थी। हालांकि सलमान खान ने अपने तीस साल के फ़िल्मी करियर में कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है। फिर भले ही वो उनसे उम्र में बड़ी हो या छोटी, लेकिन सलमान खान का चार्म हर एक्ट्रेस के साथ चल ही जाती है।
सलमान खान की पहली फिल्म के समय इस एक्ट्रेस की उम्र थी तीन साल..
बहरहाल बहुत से लोग समझते है कि सलमान खान के फ़िल्मी करियर की शुरुआत मैंने प्यार किया फिल्म से हुई थी, लेकिन सच ये है कि उन्होंने पहली बार रेखा के साथ बीवी हो तो ऐसी फिल्म में काम किया था। अब अगर हम उस एक्ट्रेस की बात करे जो सलमान खान की पहली फिल्म के दौरान महज तीन साल की थी, तो उस एक्ट्रेस का नाम जैकलीन फर्नांडीज है। गौरतलब है कि जैकलीन फिल्म किक में सलमान खान के साथ उनकी प्रेमिका का किरदार निभा चुकी है। इसके इलावा वह रेस 3 फिल्म में भी सलमान खान के साथ काम कर चुकी है। यहाँ तक कि दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद आई थी।



