इस दुनिया में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो गरीब होने की दुआ मांगता हो। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो आमतौर पर सभी लोग भगवान से या तो खुशियां मांगते है या फिर ढेर सारा पैसा मांगते है। हालांकि आज के समय में मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए अमीर बनना काफी आसान हो गया है। मगर फिर भी शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि उस घर से गरीबी दूर रहती है, जिस घर में ये पांच चीजें होती है। क्या आपके घर में भी ये पांच चीजें मौजूद है या नहीं। चलिए इस बारे में जानते है।
उस घर से गरीबी दूर रहती, जिस घर में ये पांच चीजें होती..
घोड़े की नाल.. अब ये सब को मालूम ही होगा कि घोड़े की नाल को काफी शुभ समझा जाता है। तभी तो बहुत से लोग अपनी दुकान या ऑफिस के बाहर घोड़े की नाल लगाते है। बता दे कि अगर आप शनिवार के दिन उत्तर या पूर्व दिशा में घोड़े की नाल लगाएंगे तो इससे आपके घर परिवार को बुरी नजर नहीं लगेगी।
मोर पंख.. इसमें कोई शक नहीं कि बचपन में ज्यादातर बच्चे अपनी किताब या नोटबुक में मोर पंख जरूर रखते थे। हालांकि अब ऐसा कम ही देखने को मिलता है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि मोर पंख में काफी सकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए अगर आप इसे तिजोरी में रखेंगे तो इससे धन की देवी लक्ष्मी जी की आपके घर पर ज्यादा कृपा होगी।
सफेद हाथी.. बता दे कि सफेद हाथी की तस्वीर भी घर में लक्ष्मी जी को बुलाने में काफी सक्षम होती है। वो इसलिए क्यूकि हाथी को आप कई तस्वीरों में लक्ष्मी जी के आस पास खड़ा हुआ देख सकते है। इसका मतलब ये है कि घर में सफेद हाथी की तस्वीर लगाने से आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है।
चांदी का सिक्का.. गौरतलब है कि चांदी के सिक्के पर लक्ष्मी जी की आकृति बनी हुई होती और यह काफी शुभ भी माना जाता है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस सिक्के को पूजा घर में ही रखे और पूजा करते समय इस सिक्के की भी पूजा करे। इससे माँ लक्ष्मी आपसे जरूर प्रसन्न होगी और उनकी आप पर असीम कृपा होगी।
धातु का कछुआ.. अब आखिर में हम धातु से बने कछुए की बात करते है। जो विष्णु भगवान् को काफी प्रिय है और लक्ष्मी जी भगवान् विष्णु की पत्नी है। तो ऐसे में इसे घर में रखने से काफी लाभ होता है। बहरहाल जिस घर में ये पांच चीजें होती है, उस घर से गरीबी दूर ही रहती है। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।


