बता दे कि कपिल शर्मा हमेशा किसी न किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ही लेती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हालांकि इस बार वह किसी बुरी बात के लिए बल्कि अच्छी बात के लिए सुर्खियां बटोर रहे है। जी हां कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों दुबई में एन्जॉय कर रहे है और अपने फेवरेट सिंगर का गाना भी दुबई में कपिल ने गाया है। दरअसल गाने गाते हुए एक वीडियो कपिल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
दुबई में कपिल ने गाया फेवरेट सिंगर का गाना..
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि कपिल दुबई में छुट्टियां मनाने के लिए नहीं बल्कि कपिल शर्मा शो की लाइव परफॉरमेंस देने के लिए गए हुए है। ऐसे में जब उन्हें फुरसत के पल मिलते है, तब वह दुबई में खूब मौज मस्ती भी करते है। इसके इलावा कपिल शर्मा अकेले दुबई नहीं गई है, बल्कि उनके साथ उनकी माँ, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी घूमते हुए नजर आ रहे है। वही अगर हम उस वीडियो की बात करे जिसमें कपिल शर्मा गाना गाते हुए नजर आ रहे है, तो उस वीडियो में वह गिटार की धुन पर किशोर कुमार का गाना गा रहे है। इस वीडियो में कपिल शर्मा के साथ और भी कई लोग नजर आ रहे है।
https://www.instagram.com/p/B7sw5AAgsZi/
https://www.instagram.com/p/B730aQvgjEd/
https://www.instagram.com/p/B76qq08gn0z/
https://www.instagram.com/p/B70odWEg4RF/
बता दे कि कपिल शर्मा के घर कुछ ही दिन पहले एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। तो ऐसे में कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा के लिए दुबई में खूब शॉपिंग भी की है। फ़िलहाल तो कपिल शर्मा की पूरी टीम ही दुबई में लाइव शो करने वाली है। हालांकि जब से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई है, तब से लेकर अब तक यह पहली बार है जब कपिल शर्मा और उनकी टीम कही बाहर जा कर लाइव शो करने वाली है। अब इस लाइव शो को टीवी पर कब प्रसारित किया जाएगा या प्रसारित किया जाएगा भी या नहीं, ये हम नहीं कह सकते। फ़िलहाल तो जो गाना दुबई में कपिल ने गाया है, उसकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है। दोस्तों आपको कपिल शर्मा का गाना कैसा लगा, ये हमें जरूर बताईयेगा।


