व्हाट्सप्प चलाने के मजेदार टिप्स और ट्रिक एक बार जरूर पढ़ें यहाँ

व्हाट्सप्प चलाने के मजेदार टिप्स

अगर हम ये कहे कि आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसके पास मोबाइल न हो, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। अब जाहिर सी बात है कि अगर आपके पास मोबाइल है तो आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सप्प का इस्तेमाल भी जरूर करते होंगे। इसलिए आज हम आपको व्हाट्सप्प चलाने के मजेदार टिप्स और ट्रिक्स बताने वाले है। जी हां कुछ ऐसे टिप्स जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।

व्हाट्सप्प चलाने के मजेदार टिप्स

व्हाट्सप्प चलाने के मजेदार टिप्स.. 

1. बता दे कि अगर आप किसी की चैट या किसी मैसेज को ईमेल पर भेजना चाहते है, तो इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना। बस उस व्यक्ति की चैट पर जाएँ और उसके बाद सेटिंग्स में चले जाएँ। यहाँ आपको मोर का ऑप्शन दिखाई देगा। वहां क्लिक करने के बाद फिर एक्सपोर्ट चैट पर क्लिक करे। गौरतलब है कि यहाँ आपको ईमेल के साथ साथ और भी कई विकल्प दिखाई देंगे। तो आप इनमें से ईमेल का विकल्प चुन के चैट को ईमेल पर भेज सकते है।

2. इसके इलावा अगर आपके ग्रुप में कोई खास मैसेज आया हो और आप उसे बाद में पढ़ना चाहते हो, तो आप इस मैसेज को टैब करके स्टार पर क्लिक कर दीजिये। इससे वह मैसेज स्टार हो जाएगा। ऐसे में आप कभी भी सेटिंग्स में जा कर स्टार मैसेज ऑप्शन पर क्लिक करके उस मैसेज को पढ़ सकते है और किसी को पता भी नहीं चलेगा।

3. गौरतलब है कि अगर आप किसी खास व्यक्ति को जल्दी मैसेज करना चाहते है तो इसके लिए उसके कांटेक्ट को शॉर्टकट के रूप में अपनी होम स्क्रीन पर एड कर सकते है। बता दे कि ऐसा करने के लिए आपको उस व्यक्ति का व्हाट्सप्प बॉक्स ओपन करके एक सेकंड तक दबा कर रखना है। उसके बाद जब राइट का चिन्ह दिखाई दे तब सेटिंग्स में जा कर एड चैट शॉर्टकट पर क्लिक करना है। तो ये है व्हाट्सप्प चलाने के मजेदार टिप्स और ट्रिक्स, जिनका आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते है।

Summary
व्हाट्सप्प चलाने के मजेदार टिप्स और ट्रिक एक बार जरूर पढ़ें यहाँ  Youth Express
Article Name
व्हाट्सप्प चलाने के मजेदार टिप्स और ट्रिक एक बार जरूर पढ़ें यहाँ Youth Express
Description
अगर हम ये कहे कि आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसके पास मोबाइल न हो, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। अब जाहिर सी बात है कि अगर आपके पास मोबाइल है तो आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सप्प का इस्तेमाल भी जरूर करते होंगे। इसलिए आज हम आपको व्हाट्सप्प चलाने के मजेदार टिप्स और ट्रिक्स बताने वाले है। जी हां कुछ ऐसे टिप्स जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER