बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध सिंगर और इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खिया बटोर रही है। बता दे कि काफी समय से ये अफवाह उड़ रही है कि आने वाली चौदह फरवरी को नेहा कक्क्ड़ और आदित्य नारायण शादी के बंधन में बंध सकते है। हालांकि अब तक तो हर किसी को नेहा कक्कड़ की शादी वाली महज एक मजाक ही लग रही थी। मगर हाल ही में जिस तरह से नेहा और आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर आधा दिल पोस्ट किया है, उसे देखने के बाद तो यही लगता है कि इस बात में सच्चाई हो सकती है।
नेहा कक्कड़ की शादी हो सकती है आदित्य नारायण से..
वैसे भी नेहा कक्क्ड़ के घरवालों को आदित्य नारायण और आदित्य के घरवालों को नेहा पसंद है। गौरतलब है कि इससे पहले आदित्य नारायण लिटिल चैंप्स के शो पर भी नेहा के साथ फ़्लर्ट करते हुए नजर आएं थे। यहाँ तक कि इन दोनों की पहली मुलाकात ही इस शो पर हुई थी। हालांकि शो खत्म होने के बाद इन दोनों के रिश्ते की बात ठंडी पड़ गई थी। मगर अब इंडियन आइडल में आदित्य नारायण खुल कर नेहा कक्कड़ के साथ न केवल फ़्लर्ट करते है बल्कि अपने प्यार का इजहार भी करते है।
https://www.instagram.com/p/B7qRdc9HY4_/
https://www.instagram.com/p/B7qL0itnaVB/
अब ये बात अलग है कि नेहा कक्कड़ ने कभी आदित्य नारायण के प्यार को सीरियसली नहीं लिया, लेकिन अगर हम ये कहे कि नेहा कक्कड़ के दिल में आदित्य के लिए सॉफ्ट कार्नर नहीं है, तो ये गलत होगा। इसका मतलब ये है कि आने वाले दिनों में नेहा कक्कड़ की शादी हो भी सकती है और नहीं भी हो सकती। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या नारायण परिवार में एक सिंगर बहु आती है या नहीं। फ़िलहाल आप इन दोनों की पोस्ट यहाँ देख सकते है.


