एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद बीते कुछ महीने से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। साल 2018 में उन्होनें अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी रचाई थी। श्वेता बसु ने 13 दिसंबर साल 2018 को रोहित मित्तल से शादी रचाई थी। शादी के एक साल के भीतर उन्होनें तलाक लेने का फैसला किया। इसकी जानकारी उन्होनें सोशल मीडिया पर एक लंबे पोस्ट शेयर करके दी थी। अब खबर है कि श्वेता औऱ उनके पति ने तलाक की अर्जी फाइल की है।
एक इंटरव्यू में श्वेता ने तलाक की अर्जी वाली खबर की पुष्टि की। उन्होनें कहा कि कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया चल रही है। कुछ दिनों में ये पूरी होगी जिसके बाद हम पूरी तरह से अलग हो जाएंगे। तलाक लेने के फैसले पर श्वेता ने कहा कि शादी के बाद मैं और रोहित अच्छे दोस्त रहेंगे।
इतना ही नहीं आगे उन्होनें कहा, मैं अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पहले ही बता चुकी हूं कि हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। रोहित ने हमेशा मेरे एक्टिंग करियर में मदद की है। मैं उनकी फैन हूं। हम पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे। उम्मीद करती हूं कि मैं जल्द उनके साथ काम करूंगी।
2017 में दोनों ने की थी सगाई
आपको बता दें कि श्वेता और रोहित मित्तल की दोस्ती पांच साल पहले शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों दो साल तक लिव इन में रहे और साल 2017 में सगाई कर ली। दोनों की मुलाकात फैंटम फिल्मस के दौरान हुई थी और यहीं से उनकी नजदीकियां शुरू हुईं। श्वेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2002 में मकड़ी फिल्म से करियर की शुरूआत की थी।
इसके बाद कई फिल्मों में नज़र आई जिनमें इकबाल, वाह! लाइफ हो तो ऐसी और डरना जरूरी हैं शामिल हैं। श्वेता को आखिरी बार वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां में देखा गया था। हाल ही में श्वेता ने फिल्म ताशकंद फाइल में अपने किरदार के लिए वाहवाही बटोरी थी।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


