बता दे कि पिछले हफ्ते बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने के लिए आएं थे। तो ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला की माँ भी उनसे मिलने के लिए आई थी। उन्होंने अपने बेटे से काफी सारी बातें की और खूब मस्ती भी की। जी हां उन्होंने सभी घरवालों से बड़े प्यार से बात की। हालांकि बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स से मिलने के बाद सिद्धार्थ की माँ ने शहनाज और रश्मि को लेकर कुछ खास बातें कही है। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि सिद्धार्थ की माँ का नाम रीता शुक्ला है। जो अपने बेटे से बेहद प्यार करती है।
बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ की माँ..
बता दे कि हाल ही में दिए इंटरव्यू में रीता शुक्ला ने बताया कि उनका बेटा सिद्धार्थ हमेशा ही सिंपल रहता है और उसे जरा भी तड़क भड़क पसंद नहीं है। वही जब रीता शुक्ला से सिद्धार्थ और रश्मि के बीच हुए झगड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो दोनों काफी समझदार है। इसलिए उन्हें कुछ भी समझाने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही सिद्धार्थ की माँ ने कहा कि रश्मि ने उन्हें अपनी माँ जैसा ही प्यार दिया। वह सच में काफी अच्छी लड़की है। इसके इलावा सिद्धार्थ और शहनाज के बारे में बात करते हुए उनकी माँ ने कहा कि लोग इन दोनों को लेकर कुछ ज्यादा ही बोल रहे है। जब कि ऐसा कुछ नहीं है।
जी हां सिद्धार्थ शुक्ला की माँ का कहना है कि उन दोनों के बीच प्यार तो जरूर है, लेकिन दोस्ती वाली प्यार है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो सिद्धार्थ शुक्ला की माँ की नजरों में सिद्धार्थ और शहनाज दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त है और कुछ नहीं। यहाँ गौर करने वाली बात ये भी है कि जब से सिद्धार्थ शुक्ला की माँ बिग बॉस के घर में आ कर उनसे मिल कर गई है, तब से सिद्धार्थ शुक्ला अपनी पक्की दोस्त शहनाज से काफी दूर दूर नजर आ रहे है। दोस्तों आपको क्या लगता है कि सिद्धार्थ और शहनाज क्या सिर्फ अच्छे दोस्त है या उन दोनों के बीच दोस्ती से बढ़ कर भी कुछ है।


