बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी कार हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार शबाना आजमी का पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोहलपूर टोल के पास एक्सिडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर शबाना आजमी की गाड़ी और ट्रक में भिड़त हुई। इसमें उन्हें काफी चोटें आई है। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ। शुरुआत में उन्हें पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार हादसे वक्त कार में जावेद अख्तर भी सवार थे। उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। हादसे में शबाना आजमी का हाथ और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरें में शबाना आजमी बेहोशी की हालत में लेटी हुई नज़र आ रही हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है।
एक्सिडेंट के बाद शबाना और उनकी कार की हालत

रायगढ़ पुलिस की मानें तो शबाना आजमी के साथ-साथ उनके ड्राइवर को चोट आई हैं। शबाना के पति जावेद अख्तर सही सलामत हैं। इस एक्सीडेंट में उन्हें कोई चोट नहीं लगी है।
आपको बता दें कि हाल ही में शबाना के पति जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था। गुरुवार और शुक्रवार शाम जावेद ने परिवार और बॉलीवुड स्टार्स के साथ जन्मदिन मनाया था।
जावेद और शबाना ने दो पार्टियां होस्त की थी। एक पार्टी 16 जनवरी की रात तो दूसरी 17 जनवरी की रात हुई। जहां उन्होनें पुराने दिनों को याद करते हुए रेट्रो थीम पार्टी दी तो वहीं दूसरी पार्टी उन्होनें मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में दी थी।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

