कार्तिक नायरा शो से बाहर होंगे और उनकी जगह लेगी ये जोड़ी, ये रिश्ता सीरियल में आएगा नया ट्विस्ट

इसमें कोई शक नहीं कि स्टार प्लस के सबसे प्रसिद्ध और लम्बे समय तक चलने वाले सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि इस शो को इतनी दूर तक पहुंचाने में जितना हाथ शो की कहानी और मेकर्स का है, उतना ही हाथ इस शो के कलाकारों का भी है। मगर आपको जान कर दुःख होगा कि अब इस शो के लीड किरदार कार्तिक नायरा शो से बाहर होंगे और उनकी जगह ये जोड़ी लेगी। बता दे कि अभी तक इस खबर की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई, लेकिन अगर खबरों की माने तो फरवरी के महीने में इस सीरियल में लीप दिखाया जाएगा।

कार्तिक नायरा शो से बाहर

कार्तिक नायरा शो से बाहर होंगे.. 

इस बारे में शो के प्रोड्यूसर राजन शाही का कहना है कि लीप के बाद नायरा और कार्तिक की जोड़ी इस शो में दिखाई नहीं देगी, बल्कि लव कुश की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि लीप के बाद दीक्षा धामी, अपूर्व और अमोल ज्योतिर इस शो में लीड किरदार में नजर आएंगे। इसका मतलब ये है कि फरवरी के महीने में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी दोनों का ही इस शो से पत्ता कट जाएगा। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि राजन शाही खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कह चुके है कि अब इस शो में लीप लाया जाना बेहद जरूरी है। यानि अब इस शो के मेकर्स के पास कार्तिक और नायरा को लेकर कोई कहानी नहीं बची है।

शायद यही वजह है कि अब इस सीरियल के नए किरदारों को आगे लाया जा रहा है। इसके इलावा ऐसा भी हो सकता है कि लीप के बाद नायरा और कार्तिक की मौत दिखाई जाएँ या उनके बेटे को बड़ा दिखाया जाएँ। फ़िलहाल तो कार्तिक नायरा शो से बाहर होंगे इस खबर को जानने के बाद उनके फैंस काफी उदास है। तो ऐसे में शो के प्रोड्यूसर राजन शाही का क्या फैसला होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। दोस्तों क्या आपको ये सीरियल और इस सीरियल में कार्तिक नायरा की जोड़ी पसंद है। इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।

Summary
कार्तिक नायरा शो से बाहर होंगे और उनकी जगह लेगी ये जोड़ी, ये रिश्ता सीरियल में आएगा नया ट्विस्ट   Youth Express
Article Name
कार्तिक नायरा शो से बाहर होंगे और उनकी जगह लेगी ये जोड़ी, ये रिश्ता सीरियल में आएगा नया ट्विस्ट Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि स्टार प्लस के सबसे प्रसिद्ध और लम्बे समय तक चलने वाले सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि इस शो को इतनी दूर तक पहुंचाने में जितना हाथ शो की कहानी और मेकर्स का है, उतना ही हाथ इस शो के कलाकारों का भी है। मगर आपको जान कर दुःख होगा कि अब इस शो के लीड किरदार कार्तिक नायरा शो से बाहर होंगे और उनकी जगह ये जोड़ी लेगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER