सलमान की फिल्म का ऑफर अपनी बेटी की वजह से ठुकरा दिया था इस दिग्गज एक्टर ने

यूँ तो टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे सलमान खान की फिल्म में उनके साथ काम करने के लिए तरसते है। मगर जिस दिग्गज एक्टर के बारे में आज हम बात करने जा रहे है, उसने सलमान की फिल्म का ऑफर ही ठुकरा दिया था। वो भी सिर्फ इसलिए क्यूकि इस एक्टर की बेटी को सलमान खान की फिल्म में काम करने का मौका नहीं दिया गया था। हालांकि इस जनाब की बेटी के करियर की शुरुआत ही सलमान खान की फिल्म से हुई थी, लेकिन फिर भी इन्होने सलमान खान की इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

सलमान की फिल्म का ऑफर

सलमान की फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था इस एक्टर ने.. 

बता दे कि हम यहाँ जिस एक्टर की बात कर रहे है, उनका नाम शत्रुघ्न सिन्हा है और इनकी बेटी के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि सलमान खान की कौन सी फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा ने काम करने से मना कर दिया था। तो हम आपको बता दे कि इस फिल्म के निर्देशक सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री थे और इस फिल्म में उनकी खास दोस्त कैटरीना कैफ ने एक आइटम सांग भी किया था। इसके इलावा इस फिल्म में उनके रियल बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद थे। जी हां हम यहाँ किसी और फिल्म की नहीं बल्कि बॉडीगार्ड फिल्म की ही बात कर रहे है।

दरअसल इस फिल्म में करीना कपूर के पिता का किरदार राज बब्बर ने निभाया था, लेकिन यह किरदार पहले शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर किया गया था। मगर सिन्हा साहब ने सलमान की फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था, क्यूकि उन्होंने यह शर्त रखी थी कि इस फिल्म में करीना कपूर वाला किरदार उनकी बेटी सोनाक्षी निभाएंगी। जब कि फिल्म के मेकर्स को ये मंजूर नहीं था। जिसके चलते बाद में यह किरदार राज बब्बर ने निभाया था। वैसे हम तो सिन्हा साहब से यही कहना चाहेंगे कि इंडस्ट्री किसी के हिसाब से नहीं चलती। इसलिए अब आपको ही इस इंडस्ट्री के हिसाब से चलना पडेगा। तभी आप यहाँ टिक पाएंगे।

Summary
सलमान की फिल्म का ऑफर अपनी बेटी की वजह से ठुकरा दिया था इस दिग्गज एक्टर ने  Youth Express
Article Name
सलमान की फिल्म का ऑफर अपनी बेटी की वजह से ठुकरा दिया था इस दिग्गज एक्टर ने Youth Express
Description
यूँ तो टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे सलमान खान की फिल्म में उनके साथ काम करने के लिए तरसते है। मगर जिस दिग्गज एक्टर के बारे में आज हम बात करने जा रहे है, उसने सलमान की फिल्म का ऑफर ही ठुकरा दिया था। वो भी सिर्फ इसलिए क्यूकि इस एक्टर की बेटी को सलमान खान की फिल्म में काम करने का मौका नहीं दिया गया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER