भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ सगाई की है। हालांकि अचानक उनकी सगाई की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह गया था, लेकिन जो होना था वो हो गया। मगर अब हार्दिक पांड्या के बाद इस क्रिकेटर पर प्यार का खुमार चढ़ा है। जी हां तभी तो ये महाशय क्रिकेट छोड़ कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बर्फीले पहाड़ों पर खूब एन्जॉय कर रहे है। अगर आपको यकीन न हो तो आप इनकी तस्वीरें भी देख सकते है। जो इन्होने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। वैसे आप सब इस क्रिकेटर का नाम तो जरूर जानना चाहते होंगे।
हार्दिक पांड्या के बाद यह क्रिकेटर गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा है एन्जॉय..
तो चलिए आपको बता देते है कि प्यार में डूबा यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि ऋषभ पंत है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जहाँ एक तरफ ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ जोड़ा जा रहा था। वही ऋषभ पंत अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ रोमांटिक अंदाज में बर्फीले पहाड़ों पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जब वह अपनी गर्लफ्रेंड ईशा के साथ होते है, तब काफी बेहतर महसूस करते है।
https://www.instagram.com/p/B60_hRaHdry/
https://www.instagram.com/p/B6tgMZeg7FI/
https://www.instagram.com/p/B61BHcuAyQ-/
यहाँ तक कि उनकी गर्लफ्रेंड ईशा ने भी अपनी और ऋषभ पंत की तस्वीर सब के साथ शेयर की है। बता दे कि इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे है और इनकी काफी तारीफ भी कर रहे है। यानि हार्दिक पांड्या के बाद अब ऋषभ पंत का नंबर भी लग सकता है। बहरहाल हम तो यही कहेंगे कि अगर ये सभी क्रिकेटर्स रोमांस छोड़ कर क्रिकेट की तरफ ध्यान देंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। वरना आपका करियर भी बर्फीले पहाड़ों में कही दब कर रह जाएगा।
क्रिकेटर्स से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



Thanks for wonderful
info I was looking for this information for my mission. https://www.forestube.com
your welcome