स्टार प्लस के शो संजीवनी की लीड एक्ट्रेस सुरभि चंदना आज कल अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि संजीवनी शो में काम करने से पहले सुरभि इश्कबाज शो का हिस्सा थी। इस शो में उनकी और नकुल मेहता की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। तो वही अब यह एक्टर बना सुरभि चंदना का प्यार और ये दोनों एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते है। अगर आप सोच रहे है कि हम यहाँ नकुल मेहता यानि शिवाय की बात कर रहे है तो आप एकदम गलत सोच रहे है। हालांकि इन दोनों की भी अफेयर की चर्चाएं तो खूब हुई थी, लेकिन सुरभि ने अवार्ड फंक्शन के दौरान यह साफ कर दिया था कि नकुल सिर्फ उनके को स्टार है।
सुरभि चंदना का प्यार बना यह एक्टर..
इसके इलावा अगर हम उस एक्टर की बात करे जिसे सुरभि चंदना फ़िलहाल डेट कर रही है, तो उसका नाम नमित खन्ना है। जो संजीवनी शो में उनके को स्टार है। बता दे कि सुरभि और नमित पहली बार एक दूसरे के साथ काम कर रहे है और दर्शकों को इनकी जोड़ी भी काफी पसंद आ रही है। तभी तो दर्शक इस शो को इतने मजे से देखते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि नमित कुछ ही दिन पहले सुरभि के माता पिता से भी मिले थे। यही वजह है कि इन दोनों के अफेयर और शादी की खबरें आज कल खूब सुर्ख़ियों में है।
https://www.instagram.com/p/B67zbXyHKBJ/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B3T26rtH6Oe/
https://www.instagram.com/p/B67mKmanhsI/
यहाँ तक कि इंटरनेट पर तो इन दोनों की शादी की खबर पूरी तरह से वायरल हो गई है। वैसे भी ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताते है और खूब मस्ती भी करते है। जी हां मस्ती करते हुए इनकी कुछ तस्वीरें आप यहाँ देख सकते है। फ़िलहाल तो यह एक्टर ही सुरभि चंदना का प्यार बना बैठा है, लेकिन इन दोनों की शादी के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। वो इसलिए क्यूकि हो सकता है कि कल शो खत्म होने के बाद ये दोनों अपने अपने रास्ते को निकल जाएँ।


