ताहिरा कश्यप की डेब्यू फिल्म पर मंडरा रहा है खतरा, क्या बन पाएगी इनकी पहली फिल्म

ताहिरा कश्यप की डेब्यू फिल्म

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी जल्दी ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर सकती है। बता दे कि ताहिरा कश्यप अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थी। मगर ऐसा लगता है कि अब उनकी यह उत्सुकता एकदम ठंडी पड़ चुकी है। दरअसल ताहिरा कश्यप की डेब्यू फिल्म का नाम शर्मा जी की बेटी है। इस फिल्म से वह कलाकार के रूप में तो नहीं लेकिन निर्देशक के रूप में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत जरूर करने वाली थी। हालांकि अब इस फिल्म पर खतरे के बदल साफ मंडरा रहे है।

ताहिरा कश्यप की डेब्यू फिल्म

ताहिरा कश्यप की डेब्यू फिल्म पर मंडरा रहा खतरा.. 

अगर खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को साइन किया गया था, लेकिन अपने काम और कमाई को लेकर माधुरी दीक्षित हमेशा से ही काफी अनुशासित रही है। ऐसे में जब उन्होंने अपनी फीस के बारे में निर्माताओं से बात की, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बता दे कि ताहिरा कश्यप की इस फिल्म का बजट सच में काफी कम है। यही वजह है कि माधुरी दीक्षित ने फीस को लेकर बातचीत करने की बजाय फ़ौरन इस फिल्म को करने से मना कर दिया।

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि ताहिरा कश्यप काफी समय से स्तन कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही थी। यहाँ तक कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी पर तभी से काम करना शुरू कर दिया था जब वह बीमार थी। मगर इसके बावजूद भी उन्हें बहुत सी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल इस फिल्म को बनाने के लिए निवेशक नहीं मिल पा रहे है। जिसके कारण इस फिल्म का पूरा होना नामुमकिन सा लग रहा है। यानि ताहिरा कश्यप की डेब्यू फिल्म अब भी खतरे के घेरे में है। ऐसे में उनकी यह फिल्म पूरी हो पाती है या नहीं और ताहिरा को इस फिल्म के लिए अच्छे कलाकार मिल पाते है या नहीं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Summary
ताहिरा कश्यप की डेब्यू फिल्म पर मंडरा रहा है खतरा, क्या बन पाएगी इनकी पहली फिल्म  Youth Express
Article Name
ताहिरा कश्यप की डेब्यू फिल्म पर मंडरा रहा है खतरा, क्या बन पाएगी इनकी पहली फिल्म Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी जल्दी ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर सकती है। बता दे कि ताहिरा कश्यप अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थी। मगर ऐसा लगता है कि अब उनकी यह उत्सुकता एकदम ठंडी पड़ चुकी है। दरअसल ताहिरा कश्यप की डेब्यू फिल्म का नाम शर्मा जी की बेटी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER