बता दे कि जहाँ एक तरफ बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस ने विदेशों में अपना नया साल सेलिब्रेट किया है। वही दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक क्यूट सी तस्वीर और एक बेहतरीन मैसेज के साथ नए साल का स्वागत किया है। जी हां दीपिका पादुकोण की फनी तस्वीर देख कर आपको हंसी भी आएगी और उनका मैसेज पढ़ कर अच्छा भी लगेगा। अब यूँ तो दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई है। गौरतलब है कि उनकी फिल्म छपाक इसी महीने रिलीज़ होने वाली है।
दीपिका पादुकोण की फनी तस्वीर..
ऐसे में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए वह सबसे पहले इंडियन आइडल के मंच पर और फिर अपने प्यारे कपिल शर्मा के शो पर दिखाई देंगे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस नए साल के पहले महीने में आपको टीवी पर हर तरफ दीपिका ही दिखाई देंगी। वही अगर हम दीपिका की तस्वीर की बात करे तो इस फोटो में उन्होंने मूंछे लगा रखी है और इसी वजह से वह काफी क्यूट लग रही है। बहरहाल दीपिका ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। जो अब काफी वायरल हो रही है। वैसे उनकी यह तस्वीर देख कर कोई नहीं कह सकता कि ये दीपिका ही है।
https://www.instagram.com/p/B6xboGgADkI/
https://www.instagram.com/p/B6xizjeD3Kc/
https://www.instagram.com/p/B60DT0QDfJc/
https://www.instagram.com/p/B6xityTDhEq/
https://www.instagram.com/p/B6xi4qYDrmI/
मतलब अगर दीपिका को बॉलीवुड में कभी किसी हीरो का किरदार निभाने का मौका मिले तो यक़ीनन वह इस रोल को बखूबी निभा पाएंगी। ये बात आप खुद उनकी तस्वीर देख कर समझ जायेंगे। फ़िलहाल तो दीपिका पादुकोण की फनी तस्वीर को बहुत सारे लाइक्स मिले है और आप भी इस तस्वीर को यहाँ देख सकते है। हालांकि दीपिका ने इस पोज में और इन कॉस्ट्यूम में तस्वीर क्यों क्लिक की थी, ये तो हम भी नहीं जानते। मगर इस लुक में वह काफी प्यारी लग रही है और उनका अंदाज भी काफी अलग है।


