टीवी का सबसे प्रसिद्ध और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अब काफी दिलचस्प हो चुका है। जी हां इस शो में आएं दिन कई नए नए ट्विस्ट देखने को मिलते है। जैसे कभी कोई कंटेस्टेंट आधी रात को घर से बेघर कर दिया जाता है। तो कभी किसी प्रसिद्ध सेलिब्रिटी की शो में एंट्री हो जाती है। बता दे कि इस बार यह हैंडसम एक्टर बिग बॉस में एंट्री करेगा और एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतेगा। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि यह जनाब एक बार पहले भी बिग बॉस के घर में आ चुके है और दर्शकों का दिल जीत कर बिग बॉस का ख़िताब भी अपने नाम कर चुके है।
बिग बॉस में एंट्री करेगा यह हैंडसम एक्टर..
वैसे अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम यहाँ किसकी बात कर रहे है। वही जिसे सभी घरवालों के अकेला कर दिया था, लेकिन फिर भी इसने हार नहीं मानी। चलिए हम आपको इसका नाम बता ही देते है। ये कोई और नहीं बल्कि गौतम गुलाटी है। गौरतलब है कि गौतम ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है कि वह बिग बॉस में जाने वाले है। इसलिए जिसको जो भी मैसेज देना है, वो दे सकता है। यही वजह है कि दर्शक बिग बॉस में गौतम की एंट्री को लेकर काफी उत्साहित है।
I really like #ShehnazGill & #Asim
Shehnaz is super entertaining पंजाब दा फ़्लेवर फुल्ल 👌🏻😂https://t.co/08GMwrctrt— Gautam Gulati 🇮🇳 (@TheGautamGulati) December 26, 2019
Going to big boss house right now toh बताइये किसको क्या Message dena hai ? Jaldi https://t.co/mpaW3wUh3s
— Gautam Gulati 🇮🇳 (@TheGautamGulati) December 24, 2019


