दोस्ताना 2 की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म की कहानी को लेकर खुल कर बोले करण जौहर

दोस्ताना 2 की शूटिंग

आप सब को बॉलीवुड की हिट फिल्म दोस्ताना तो याद ही होगी। जो साल 2008 में रिलीज़ हुई थी। जिसके निर्देशक करण जौहर ही थे। बता दे कि अब करण जौहर इस फिल्म का सीक्वल बनाने वाले है। यहाँ तक कि इस फिल्म के सीक्वल दोस्ताना 2 की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। बहरहाल इस फिल्म का दूसरा भाग करण जौहर प्रोड्यूस करने वाले है। बस फर्क सिर्फ इतना है कि पहले इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा थे। मगर अब इस फिल्म में नए कलाकार नजर आएंगे। गौरतलब है कि फिल्म की पूरी कास्ट शूटिंग करने के लिए पंजाब गई हुई थी, लेकिन हाल ही में पंजाब शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है।

दोस्ताना 2 की शूटिंग

दोस्ताना 2 की शूटिंग हुई शुरू.. 

वही अगर हम इस फिल्म के कलाकारों की बात करे तो फिल्म में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इसके इलावा टीवी एक्टर लक्ष्य इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले है। बता दे कि लक्ष्य भी फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इतने सालों बाद अब जब इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है तो करण ने फिल्म की कहानी को लेकर खुल कर बात की है। इस बारे में करण जौहर का कहना है कि फिल्म में सेक्सुएलिटी पर साफ़ तौर से बात की जाएगी।

दोस्ताना 2 की शूटिंग

यानि फिल्म की कहानी को ज्यादा तोड़ मरोड़ कर पेश नहीं किया जाएगा। दरअसल करण जौहर का मानना है कि पिछले बारह सालों में न केवल लोगों की सोच में बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी बदलाव आया है। जी हां करण के कहने का मतलब ये है कि अब लोग गे पात्रों को बड़ी आसानी से स्वीकार कर लेते है। शायद इसी वजह से दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी। हालांकि दर्शक इस बारे में क्या सोचते है, ये तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा। फ़िलहाल तो दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी।
Summary
दोस्ताना 2 की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म की कहानी को लेकर खुल कर बोले करण जौहर  Youth Express
Article Name
दोस्ताना 2 की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म की कहानी को लेकर खुल कर बोले करण जौहर Youth Express
Description
आप सब को बॉलीवुड की हिट फिल्म दोस्ताना तो याद ही होगी। जो साल 2008 में रिलीज़ हुई थी। जिसके निर्देशक करण जौहर ही थे। बता दे कि अब करण जौहर इस फिल्म का सीक्वल बनाने वाले है। यहाँ तक कि इस फिल्म के सीक्वल दोस्ताना 2 की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। बहरहाल इस फिल्म का दूसरा भाग करण जौहर प्रोड्यूस करने वाले है। बस फर्क सिर्फ इतना है कि पहले इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा थे। मगर अब इस फिल्म में नए कलाकार नजर आएंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER