जहां एक और दीपिका बॉलीवुड की सबसे हसीन और फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं तो वहीं हिमेश भी म्यूजिक कंपोजर व सिंगर की लिस्ट में भी अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज करा चुके हैं। हाल ही में दीपिका अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए “इंडियन आईडल 11” के शो पर पहुंची। जहां हिमेश रेशमिया और दीपिका ने एक साथ 13 साल बाद फिर से नाम है तेरा तेरा पर डांस किया।
इस गाने से ही दीपिका को सबसे पहला ब्रेक मिला था। यह मानना इन दोनों का ही है। दीपिका के करियर की शुरुआत 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने से हुई थी। लेकिन उससे पहले हिमेश रेशमिया ने “नाम है तेरा तेरा” एल्बम सॉन्ग बनाने के लिए दीपिका को चुना था। उस वक्त ऑडिशन में तो कई लड़कियां थी मगर हिमेश ने सिर्फ दीपिका को ही चुना था।
साउथ की रश्मिका मंदाना ने छनकाए घुंगरू, रितिक रोशन को किया ट्वीट और कहा…
जिससे दीपिका का मानना है कि सबसे पहला ब्रेक उन्हें हिमेश ने ही दिया था। इसीलिए दीपिका ने हिमेश को धन्यवाद बोलते हुए कहा कि–” फराह खान ने वह वीडियो देखने के बाद ही मुझे इस फिल्म ओम शांति ओम के लिए शाहरुख खान के अपोजित कास्ट किया था।इसलिए मैं हिमेश सर को दिल से धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे या मौका दिया। ”
https://www.instagram.com/p/B6sAgWSDLjc/?igshid=fay4awvafxs6
हिमेश ने भी इस मौके को अपने फोन में कैद करते हुए फोटो ली और शेयर करते हुए लिखा कि “दीपिका के साथ फिर से नाम है तेरा तेरा पर परफॉर्म करके बहुत मजा आया। वह एक अद्भुत प्रतिभा हैं। उन पर गर्व है। छपाक एक अविस्मरणीय फिल्म है। वह एक अनूठी कलाकार हैं। साथ ही एक और पोस्ट में उन्होंने उसके साथ लिखा कि “दीपिका छपाक के लिए नेशनल और देश के सारे अवार्ड जीतने जा रही हैं। वह ऐतिहासिक है। नाम है तेरा तेरा से लेकर छपाक तक मैं उन पर गर्व करता हूं।
https://www.instagram.com/p/B6sAR_cjwB1/?igshid=10of7u0x8mt1u
छपाक के साथ ही दीपिका पादुकोण प्रोडक्शन में भी कदम रखने जा रही हैं। यह दीपिका की पहली फिल्म होगी जिसे दीपिका खुद अपने बैनर की पहली फिल्म ला रही हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ ही विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे जो कि दीपिका के अपोजित काम करेंगे। फिल्म में विक्रांत एक पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं। जो कि इंसाफ की लड़ाई में मालती एक एसिड अटैक पीड़िता जाने दीपिका पादुकोण का साथ देंगे। छपाक जनवरी 2020 को रिलीज होने जा रही है।
