सलमान खान को उनके जन्मदिन के दिन मिला सबसे बड़ा तोहफा, अर्पिता खान ने एक बेटी को दिया जन्म…

अर्पिता खान

सलमान खान की इकलौती बहन अर्पिता खान की शादी आयूष शर्मा से हुई है। अर्पिता अपने पूरे घर की इकलौती जान हैं। अर्पिता के घर में एक हंसती खेलती एक नन्ही परी आ चुकी है और सलमान के लिए इससे बड़ा तोहफा कुछ हो ही नहीं सकता।

अर्पिता खान

सलमान ने इस बार अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सुबह उठते ही बालकनी पर आते ही अपने घर के बाहर फैन फॉलोइंग देख सलमान की आंखों में आंसू आ गए। सलमान के बर्थडे वाले दिन ही उनकी भांजी आयत शर्मा का जन्मदिन मनाया जाएगा, सलमान खान के लिए इससे बड़ा तोहफा और ज्यादा खुशी की बात कुछ हो ही नहीं सकती।

सलमान खान के जागे अरमान, अब खुद बनना चाहते है पिता

अर्पिता खान का बेटा आहिल खान जो कि 30 मार्च 2016 को हुआ था वह सलमान खान की जान हुआ करता है। लेकिन अर्पिता के घर में एक हंसती खेलती नन्ही परी आ चुकी है जिसके पैदा होते ही अर्पिता और आयूष ने हॉस्पिटल में ही उसका नाम रख दिया –”आयत शर्मा”।

https://www.instagram.com/p/B5Crh5FnmeJ/?igshid=fnhuf8hjupdl

बताया जा रहा था कि सलमान की बहन यानि अर्पिता खान की डिलीवरी 27 यानी सलमान खान के बर्थडे वाले दिन हो सकती थी लेकिन यह बात सटीक नहीं मानी जा रही थी। सलमान का इरादा इससे पहले छोटे भाई सोहेल खान के अपार्टमेंट में जो कि बांद्रा में है, वहां सेलिब्रेट करने का था। लेकिन बाद में उनका मन उनकी बहन अर्पिता की ओर उमड़ा और उन्होंने अपनी बहन के साथ बर्थडे मनाने को सोचा।

Salman Khan

अपनी छोटी सी नन्ही–मुन्नी भांजी के चेहरे को देख सलमान की खुशी का अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता था। उनके बर्थडे वाले दिन ही उनको इतना बड़ा तोहफा मिलेगा उन्होंने या सोचा भी नहीं था। अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी 2014 में हैदराबाद में स्थित फलकनुमा पैलेस में हुई थी।

https://www.instagram.com/p/BEIaluYzSRV/?igshid=syc29c8h4qkb

बेटी के पैदा होने के कुछ समय बाद ही अर्पिता और आयुष ने एक स्टेटमेंट जारी करवाया था इसमें उन्होंने कहा कि– खुशी के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि हमारे यहां एक बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशी के मौके पर हम अपने परिवार ,दोस्तों और अपने सभी प्यार करने वालों को धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके साथ ही सभी मीडिया के मित्रों और प्रशंसकों को निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। यह यात्रा आप सभी के बिना पूरी नहीं हो सकती थी। इस पूरे स्टेटमेंट के साथ उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER