अब जिओ के 50 रूपए के रिचार्ज पर होगी महीने भर बात- जाने पूरी खबर

Jio Phone Lite

अब  जिओ  के 50 रूपए के रिचार्ज पर यूजर महीने भर कर सकते है. क्यों है न खुशखबरी? तो बता  दे टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio जल्द ही अपने फीचर फोन Jio Phone के अगले वर्जन Jio Phone Lite को लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस नए फीचर फोन को पिछले फीचर फोन के मुकाबले बेहद ही कम कीमत में लॉन्च कर सकती है। इस बात की  जानकारी 91mobiles की रिपोर्ट   से  मिली है, इस नए फीचर फोन को Rs 400 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी रिटेलर्स से इस नए फीचर फोन के बारे में सर्वे कर रही है, ताकि यूजर्स के डिमांड के हिसाब से प्रोडक्ट डिजाइन किया जा सके। तो चलिए आपको  इस फ़ोन और रिचार्ज के बारे में विस्तार से बता दे.

Jio Phone Lite

 

Jio Phone Lite से होगी मात्र 50 रूपए में बात:

रिलायंस जिओ जल्द ही अपने इस नए फ़ोन को लॉच करने वाला है. jio Phone Lite को बाजार में Rs 500 से कम में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत Rs 400 या Rs 399 हो सकती है। इसके अलावा कंपनी Rs 50 के प्रीपेड प्लान को भी लॉन्च कर सकती है। इस प्रीपेड प्लान को खास तौर पर जिओ  फ़ोन लाइट के लिए लाया जा सकता है। इस प्लान को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें यूजर्स को डाटा ऑफर नहीं किया जाएगा। Jio Phone Lite को कंपनी के अगले AGM 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। इस फीचर फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा, जो मोबाइल फोन का इस्तेमाल केवल कॉलिंग के लिए करते हैं।

 

बता दे, Jio Phone Lite कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा जो बिना डाटा या इंटरनेट कनेक्टिविटी के लॉन्च होगा। लेकिन यह भी है की बाकि नेटवर्क के पास 2G और 4G दोनों नेटवर्क है, लेकिन जिओ के पास केवल 4G स्पेक्ट्रम है। इसलिए कंपनी अपने इस फ़ोन से बिना इंटरनेट डाटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को टारगेट करने की सोच रही है। ऐसे में Airtel और Vodafone के 2G यूजर्स, जो मोबाइल फोन का इस्तेमाल केवल वॉयस कॉलिंग के लिए करते हैं उसे टारगेट किया जा सके। वहीं, पिछले दिनों ही Jio Phone के Rs 49 वाले प्लान को खत्म करके Rs 75 का नया प्लान लॉन्च किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग करने के लिए कुछ मिनट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर

Summary
Jio Phone Lite से  50 रूपए के रिचार्ज पर होगी महीने भर बात- Youth Express
Article Name
Jio Phone Lite से 50 रूपए के रिचार्ज पर होगी महीने भर बात- Youth Express
Description
अब  जिओ  के 50 रूपए के रिचार्ज पर यूजर महीने भर कर सकते है. क्यों है न खुशखबरी? Jio जल्द ही अपने फीचर फोन Jio Phone Lite को लॉन्च कर सकती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER