बता दे कि जब से कुशल पंजाबी ने इस दुनिया को अलविदा कहा है, तब से उनके फैंस और कई करीबी दोस्त सदमे में है। जी हां जिन दोस्तों के साथ कुशल पंजाबी ने क्रिसमिस की पार्टी मनाई थी, उन्हें अब भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि वह इस दुनिया में नहीं रहे। बहरहाल बीते दिन कुशल पंजाबी का अंतिम संस्कार हुआ था। जिसमे कई प्रसिद्ध टीवी सितारे शामिल हुए थे। इस दौरान कुशल के माता पिता का भी रो रो कर बुरा हाल हो चुका था। वही अगर हम उन टीवी सितारों की बात करे जो कुशल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे, उनमें बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट डायंड्रा सॉरेस का नाम शामिल है।
कुशल पंजाबी का अंतिम संस्कार..
इसके साथ ही कुशल के सबसे करीबी दोस्त करणवीर बोहरा भी इसमें शामिल हुए। गौरतलब है कि कुशल को श्रद्धांजलि देने के लिए कुब्रा सैत भी पहुंची थी। जिनके चेहरे पर बहुत ज्यादा मायूसी थी। इसके इलावा प्रसिद्ध टीवी एक्टर चेतन हंसराज भी कुशल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि कुशल ने मरने से पहले चेतन हंसराज के साथ पार्टी की थी। यानि जिन दोस्तों के साथ कुशल ने आखिरी बार क्रिसमिस मनाया था, उनमें चेतन का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि रश्मि देसाई के एक्स हस्बैंड नंदिश संधू भी यहाँ दिखाई दिए।
https://www.instagram.com/p/B4gvoItJOvI/
https://www.instagram.com/p/B0lxqYfp5aI/
हो सकता है कि अगर रश्मि बिग बॉस के घर से बाहर होती तो वह भी कुशल को श्रद्धांजलि देने जरूर आती। इसके साथ ही सावधान इंडिया से प्रसिद्ध हो चुके सुशांत सिंह भी यहाँ दिखाई दिए थे। बता दे कि टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर भी कुशल को श्रद्धांजलि देने पहुंची थी। वही बख्तियार ईरानी अपनी पत्नी तनाज और बहन डेलनाज़ के साथ यहाँ पहुंचे थे। इसके इलावा करण वी ग्रोवर और दृष्टि धामी भी यहाँ उदास चेहरे के साथ नजर आई। तो वही एबीगेल शर्मा के साथ साथ अर्जुन बिजलानी भी कुशल को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। फ़िलहाल तो कुशल पंजाबी का अंतिम संस्कार हो चुका है और हम यही उम्मीद करते है कि वो जहाँ भी हो ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।


