बिग बी ने की अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बात

बिग बी

बॉलीवुड में जब भी दिग्गज कलाकारों की बात होती है अमिताभ बच्चन का नाम सबसे ऊपर आता है। सैकड़ों फिल्मों में अभिनय कर चुके अमिताभ बच्चन ने देश नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 76 साल की उम्र में आज भी महानायक बॉलीवुड के नए एक्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन आये दिन अक्सर अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि बिग बी अपनी बेटी श्वेता से बेहद प्यार करते हैं।

और उनके काफी करीब हैं। इन दिनों अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन होस्ट कर रहे थे और हर बार की तरह ये सीजन भी फैंस को काफी पसंद आया था। टीआरपी के मामले में भी इस शो ने बाकी शो को पीछे छोड़ दिया है। ये एक ऐसा शो है जो लोगों की जिंदगियां चुटकी में बदल देता है। कुछ ही सवालों के जवाब देकर लोग लाखों- करोड़ों रुपये जीत ले जाते हैं।

बिग बी ने की अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बात

इस शो में कई बार ऐसे लोग भी आते हैं जिनकी कहानियां हमें भावुक कर देती है। ऐसा ही कुछ हुआ इस बार कौन बनेगा करोड़पति के हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में। इस बार कर्मवीर एपिसोड में बिग बी ने अपनी प्रॉपर्टी के बार में बात की। हाल ही में केबीसी में कर्मवीर स्पेशल एपिसोड की प्रतियोगी समाज सेविका सिंधुताई सपकाल आई थीं। इस दौरान जब अमिताभ बच्चन सिंधुताई और उनकी बेटी से बात कर रहे थे तो उन्होनें बताया कि उनके जाने के बाद उनकी प्रॉपर्टी का क्या होगा और उनकी प्रॉपर्टी के कौन-कौन हिस्सेदार होंगे।

बिग बी

अमिताभ बच्चन ने बेहद सादगी से बताया, जब हम नहीं रहेंगे तो जो कुछ भी थोड़ा बहुत हमारे पास है वो हमारी संतान का है। हमारा एक बेटा और एक बेटी है दोनों में बराबर बराबर बंटेगा। बिग-बी के इस कथन से साफ जाहिर है कि वो अपनी प्रॉपर्टी केवल बेटे अभिषेक को नहीं बल्कि अपनी बेटी श्वेता बच्चन को भी देगें बिग-बी की प्रॉपर्टी में श्वेता बच्चन का पूरा हक होगा।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
बिग बी ने की अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बात -Youth Express
Article Name
बिग बी ने की अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बात -Youth Express
Description
इस बार कौन बनेगा करोड़पति के हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में। इस बार कर्मवीर एपिसोड में बिग बी ने अपनी प्रॉपर्टी के बार में बात की।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER