वैसे तो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कई गाने काफी प्रसिद्ध है। मगर यदि हम दर्शकों के सबसे पसंदीदा गाने की बात करे तो उनमें जुम्मा जुम्मा गाने का जिक्र जरूर होता है। जी हां अमिताभ बच्चन के इस गाने पर आप में से कई लोगों ने डांस भी किया होगा। तो ऐसे में भला अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता कैसे पीछे रह सकती है। दरअसल श्वेता नंदा या यूँ कहे कि श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह काफी अलग लुक में नजर आ रही है। बता दे कि जुम्मा जुम्मा गाने में अमिताभ बच्चन ने जैसा लुक अपनाया था। ठीक वैसा ही लुक श्वेता नंदा ने भी कॉपी किया है।
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता ने पिता के लुक को किया कॉपी..
इस तस्वीर में उन्होंने एक लूज सफेद शर्ट, उसके ऊपर नेवी ब्लू जैकेट और नेवी ब्लू कलर की ही पेंट भी पहन रखी है। इसके साथ ही उन्होंने गमछा भी ले रखा है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह एकदम अपने पिता की डबल कॉपी लग रही है। ऐसे में श्वेता नंदा की इस खास तस्वीर पर अभिषेक बच्चन ने भी कमेंट किया है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि श्वेता ने जुम्मा जुम्मा गाने की कॉपी करते हुए हाथ में एक सिक्का भी पकड़ रखा है। बहरहाल इस लुक को अपनाने के बाद श्वेता नंदा ने अमिताभ बच्चन को भी इस पोस्ट में टैग किया है।
https://www.instagram.com/p/B55kjDSJK2E/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B55sxOppmrt/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B57F5WehObP/
https://www.instagram.com/p/B3cvIkblutQ/
अब जाहिर सी बात है कि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता आमतौर पर मीडिया की दुनिया से दूर रहती है। मगर वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। यही वजह है कि उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। गौरतलब है कि इस तस्वीर में श्वेता के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे है। ये दोनों मिल कर अमित जी के जुम्मा जुम्मा गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। फ़िलहाल आप इन तस्वीरों की एक झलक यहाँ देख सकते है।


