सैमसंग कंपनी के एक नए स्मर्टफ़ोने को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। इस फ़ोन का नाम Samsung SM-M315F है. बता दे की मन्ना जा रहा है की यह सैमसंग गैलेक्सी एम 31 है. साथ ही यह भी कहा जा रहा है की इसी साल फरवरी 2019 में लांच हुए गलैक्सी एम 30 का अपग्रेड वर्शन भी हो सकता है. सैमसंग कंपनी ने गैलेक्सी एम सीरीज से इस साल ही पर्दा उठाया था और अब तक कई किफायती हैंडसेट लॉन्च भी किए जा चुके हैं। Samsung Galaxy M31 के लिस्टिंग के बाद फ़ोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी मिली है. तो चलिए आपको फ़ोन से जुड़े और भी बाकि की जानकारी विस्तार में बता दे.
जैसे की आपको पहले ही हमने बतया की, Samsung के एक स्मार्टफोन को SM-M315F मॉडल नंबर के साथ Geekbench साइट पर लिस्ट किया गया है। जिसको की, Samsung Galaxy M31 मन्ना जा रहा है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर होने की जानकारी भी सामने आयी है।
Samsung Galaxy M31 features
सैमसंग के इस नए फ़ोन के स्पेसिफिकेशन के बात तो, अभी तक सामने आयी जानकरी के मुताबिक इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर से लैस हो सकता है. लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन में 2 जीबी रैम है. माना जा रहा है कि यह फोन 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 348 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,214 प्वाइंट मिले। वही, यह भी कहा गया है की लांच के वक्त इसके और भी रैम वेरिएंट आसकते है. इस फ़ोन में अगले साल लांच किया जा सकता है.
वहीं, एक पुरानी रिपोर्ट से पता चला है की फोन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम के साथ आएगा। फिलहाल, साफ नहीं है कि कंपनी किस प्रोसेसर और कितने रैम को इस फोन का हिस्सा बनाएगी। कमरे की बात करे तो, Samsung Galaxy M31 में तीन रियर कैमरे हो सकते है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। जबकि, Samsung Galaxy M30 में एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था।
https://www.youtube.com/watch?v=4eLKGmPBAxs
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर युथ एक्सप्रेस पर.


