साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू के बारे में तो आप सब बखूबी जानते ही होंगे। बता दे कि महेश बाबू खुद तो एक साउथ एक्टर है ही , लेकिन उनकी पत्नी भी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस रह चुकी है। हालांकि अब वह फ़िल्मी दुनिया से कोसों दूर रहती है। आपको जान हैरानी होगी कि महेश बाबू की पत्नी ने उनसे शादी करने के लिए उनकी यह शर्त मानी थी। वैसे अगर आज के जमाने की किसी एक्ट्रेस के सामने यह शर्त रखी जाएँ तो यक़ीनन कोई एक्ट्रेस इस शर्त को नहीं मानेगी। सबसे पहले तो जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि महेश बाबू की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर के साथ हुई थी। इन दोनों के दो बच्चे भी है।
महेश बाबू की पत्नी को माननी पड़ी थी यह शर्त..
दरअसल नम्रता अपने पति महेश से उम्र में चार साल बड़ी है। वही अगर हम इनकी प्रेम कहानी की बात करे तो महेश बाबू ने नम्रता को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान देखा था और देखते ही उनसे प्यार करने लगे थे। मगर यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इन दोनों ने अपने अफेयर की बात न केवल मीडिया से बल्कि अपने माता पिता से भी छिपा रखी थी। हालांकि बाद में इन दोनों ने अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया था, लेकिन शादी से पहले महेश बाबू ने एक शर्त रखी थी।
गौरतलब है कि महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर के सामने यह शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी और घर पर रह कर परिवार की जिम्मेदारी संभालेंगी। बता दे कि महेश बाबू की पत्नी ने उनकी इस शर्त को मान लिया और फिर दोनों ने शादी कर ली। अब यूँ तो महेश बाबू को यह शर्त नहीं रखनी चाहिए थी, लेकिन इस शर्त के बावजूद भी उनका परिवार आज बेहद खुश है। जी हां महेश बाबू अपने परिवार से बेहद प्यार करते है और अपनी पत्नी का भी काफी ख्याल रखते है।



