पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता दिलजीत दोसांझ आज कल बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब नाम कमा रहे है। बता दे कि दिलजीत की आने वाली फिल्म का नाम गुड़ न्यूज़ है। जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और कियारा अडवाणी भी नजर आने वाले है। मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि दिलजीत को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि उन्हें यह फिल्म मिल जाएगी। इसके इलावा दिलजीत दोसांझ का असली काम तो कुछ और ही है। यानि फिल्मों में एक्टर के रूप में काम करना तो केवल संयोग की बात है। इस बारे में बात करते हुए दिलजीत ने बताया कि पहले तो उन्हें यही लगा था कि इस फिल्म के निर्माता करण जौहर फिल्म में उनके रोल को लेकर गंभीर नहीं है।
दिलजीत दोसांझ का असली काम है ये..
दरअसल बात ये है कि करण जौहर ने दो बार दिलजीत को इस फिल्म के बारे में बात करने के लिए बुलाया था, लेकिन दोनों ही बार दिलजीत के लिए इस फिल्म में कोई रोल नहीं मिल पा रहा था। फिर जब तीसरी बार उन्हें बुलाया गया, तब उन्हें यह खबर दी गई कि वह भी इस फिल्म का हिस्सा है। यानि वह इस फिल्म में काम कर रहे है। इसके साथ ही अपने काम के बारे में बात करते हुए दिलजीत ने कहा कि उनका पहला प्रोफेशन तो गायिकी ही है। जी हां उन्होंने हमेशा सिंगिंग को ही प्राथमिकता दी है।
अब सिंगिंग करते करते वह कब एक्टर बन गए, ये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। बता दे कि दिलजीत ने उड़ता पंजाब से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में भी उनके साथ करीना कपूर ने काम किया था। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि दिलजीत ने बॉलीवुड में भले ही अब अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया हो, लेकिन पंजाबी फिल्मों में वह काफी बड़े कलाकार माने जाते है। फ़िलहाल तो दिलजीत दोसांझ का असली काम उनकी गायिकी है और सिंगिंग के द्वारा की गई कमाई को ही वह अपना असली धन मानते है।


