प्याज के पकौड़े बहुत हुए अब सर्दियों में ले अंडे के बने पकौड़ों का मजा

प्याज के पकौड़े बहुत हुए

अगर हम ये कहे कि सर्दियों के मौसम में हर किसी को गर्मागर्म चाय के साथ तरह तरह के पकौड़े खाना पसंद है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। वैसे आज तक आपने प्याज, आलू, गोभी, पनीर आदि सब के पकौड़े खाएं होंगे, लेकिन आज हम आपको एक अलग तरह के पकौड़ों की रेसिपी से रूबरू करवाना चाहते है। जी हां प्याज के पकौड़े बहुत हुए, अब जरा अंडे के बने पकौड़ों का मजा भी ले लीजिये। तो चलिए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते है। बता दे कि अंडे के पकौड़े बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।

प्याज के पकौड़े बहुत हुए

प्याज के पकौड़े बहुत हुए अब अंडे के बने पकौड़ों का मजा ले.. 

सामग्री.. अंडे.. उबले हुए चार

बेसन ..दो कप, सूजी ..दो टीस्पून

नमक और लाल मिर्च पाउडर.. स्वादानुसार, काली मिर्च.. पीसी हुई चुटकी भर

हल्दी.. एक टीस्पून, अजवायन.. 1/4 टीस्पून, घी.. तलने के लिए 

धनिया पत्ती.. एक टेबलस्पून बारीक कटा हुआ, गर्म मसाला.. 1/2 टीस्पून

प्याज के पकौड़े बहुत हुए

विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए अंडों को छील लीजिये। फिर अंडों को दो टुकड़ो में काट लीजिये। इसके बाद इसके ऊपर एक एक चुटकी नमक और पीसी हुई काली मिर्च छिड़क दीजिये।

2. फिर एक बाउल लेकर उसमें बेसन को छान लीजिये। अब बेसन में लाल मिर्च, अजवायन, नमक और पानी डाल कर इसका हल्का गाढ़ा सा पेस्ट बना ले।

3. इसके बाद एक कढ़ाई लीजिये और उसमें घी डाल दीजिये। फिर बेसन के घोल में अंडे के टुकड़ों को डाल कर गर्म घी में तलने के लिए डाल दीजिये। इस बात का ध्यान रखे कि घी गर्म होने के बाद आपको इन्हें मध्यम आंच पर ही तलना है।

4. बस अब जब अंडे के पकौड़े गोल्डन ब्राउन रंग के हो जाएँ, तब इन्हे प्लेट पर निकाल लीजिये। आप चाहे तो इसके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला भी डाल सकते है।

बता दे कि आप इन्हें सॉस और चटनी दोनों के साथ सर्व भी कर सकते है और खुद भी खा सकते है। यानि प्याज के पकौड़े बहुत हुए, अब जरा अंडे के बने पकौड़ों की रेसिपी भी ट्राई करके देख लीजिये।

Summary
प्याज के पकौड़े बहुत हुए अब सर्दियों में ले अंडे के बने पकौड़ों का मजा   Youth Express
Article Name
प्याज के पकौड़े बहुत हुए अब सर्दियों में ले अंडे के बने पकौड़ों का मजा Youth Express
Description
अगर हम ये कहे कि सर्दियों के मौसम में हर किसी को गर्मागर्म चाय के साथ तरह तरह के पकौड़े खाना पसंद है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। वैसे आज तक आपने प्याज, आलू, गोभी, पनीर आदि सब के पकौड़े खाएं होंगे, लेकिन आज हम आपको एक अलग तरह के पकौड़ों की रेसिपी से रूबरू करवाना चाहते है। जी हां प्याज के पकौड़े बहुत हुए, अब जरा अंडे के बने पकौड़ों का मजा भी ले लीजिये। तो चलिए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER