ये तो सब को मालूम है कि बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देबोलिना भट्टाचार्जी अब तक बेड रेस्ट पर थी। यानि डॉक्टर्स द्वारा उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी। मगर अब धीरे धीरे वह ठीक हो रही है और शो में वापसी भी करने वाली है। हालांकि देबोलिना भट्टाचार्जी की वापसी होते ही यह कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएगा। अब ये प्रतियोगी कौन है, वो भी हम आपको जरूर बताएंगे। फ़िलहाल तो हम आपको ये बताना चाहते है कि एक टास्क के दौरान देबोलिना की बैक में काफी चोट लग गई थी। जिसके कारण उनका घर में रहना या न रहना एक बराबर था। इसी वजह से उन्हें कुछ दिनों के लिए शो से बाहर कर दिया गया था।
देबोलिना भट्टाचार्जी की वापसी से बाहर होगा यह कंटेस्टेंट..
बता दे कि इस दौरान देबोलिना ने न केवल आराम किया, बल्कि शो पर पूरी तरह से अपनी नजर भी बनाएं रखी। वही अगर हम उस प्रतियोगी की बात करे तो उसका नाम विकास गुप्ता है। दरअसल बात ये है कि विकास गुप्ता इस शो में देबोलिना के प्रॉक्सी बन कर आएं थे। यानि उन्होंने शो के अंदर जाने से पहले ही ये साफ कर दिया था कि वह इस शो में केवल देबोलिना की जगह पर आएं है। इसके इलावा विकास गुप्ता ने बीते एपिसोड में मधुरिमा तुली से भी यह कहा था कि वो शायद इसी हफ्ते घर से बाहर चले जायेंगे।
https://www.instagram.com/p/B6K-BJxJlcT/
https://www.instagram.com/p/B6BMW0CJb9E/
ऐसे में ये सब सुनने के बाद मधुरिमा काफी भावुक हो गई थी। हालांकि अब इसमें कोई शक नहीं कि देबोलिना भट्टाचार्जी की वापसी होते ही विकास गुप्ता इस शो से बाहर हो जायेंगे। अगर खबरों की माने तो ये सब इसी हफ्ते वीकेंड का वार में होगा। इसलिए इस हफ्ते बिग बॉस का वीकेंड का वार नजरअंदाज करने की गलती बिलकुल मत कीजियेगा। दोस्तों क्या आप देबोलिना की घर में दोबारा एंट्री से खुश है या नहीं, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।


