आपने डेटॉक्स ड्रिंक्स का नाम तो ज़रूर सुना होगा, वेट लोस्स करना हो या अच्छी स्किन चाहिए हो, डेटॉक्स ड्रिंक्स आजकल का चलन बन गया है। नियमित रूप से डेटॉक्स वाटर का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है क्योंकि यह चयापचय को बढ़ाने में मदद करता है, शरीर से विषाक्त पदार्थों को सही तरीके से बाहर निकालता है, जिससे आपको दमकती त्वचा और स्वस्थ बाल भी मिलते हैं और साथ ही साथ आप ऊर्जावान भी महसूस करते हैं।
फिट रहने के लिए करें युम्मी डेटॉक्स रेसेपी से बॉडी को डेटॉक्स
दमकती त्वचा और स्वस्थ बाल पाने के लिए कैसे बनाएं डीटॉक्स वॉटर
एक फ्रूट इन्फुसेर बोतल लें और उसमें सभी फलों को डालें। यदि आप इसे ठंडा कर के पीना चाहते हैं, तो उसमे कुछ बर्फ जोड़ें, और ऊपर तक पानी डालें। इसे फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रहने दें। यहाँ नीचे कुछ पसंदीदा डेटॉक्स वाटर के विकल्पों की सूची दी गई है।
1. सेब और सिनेमन
दो तीन इंच की दालचीनी की छाल लें (पाउडर ना लें क्योंकि यह पानी में जमा होने लगता है), और उन्हें एक घड़े या बोतल में डाल दें। अब सेब को अच्छी तरह से पतले स्लाइसेस में काट कर इसको भी घड़े या बोतल में डाल लें। अब बोतल में पानी भरे और रात भर के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह उठते ही इसे सबसे पहले पिएं क्योंकि यह आपके हाई बीपी को कम कर सकता है और सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
2. कीवी , कुकुम्बर और मिंट
अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए अपनाएं ये 4 कम कैलोरी वाले गर्मियों के ड्रिंक्स
एक कीवी और एक मध्यम ककड़ी को जार में डालें। उबले हुए पुदीने के पत्ते डालें। पानी से भरें और दो घंटे के लिए छोड़ दें। यह डिटॉक्स वॉटर ब्लोटिंग का मुकाबला करने के लिए बहुत अच्छा है, और विटामिन सी से भरपूर खीरा, त्वचा की चमक और बालों के विकास में मदद करता है।
3. निम्बू और चिया बीज
यह इन्फुसेर काफी पावर ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। यह रक्त शर्करा को स्थिर करने में मदद करता है, भूख पर भी काबू रखता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। नींबू का टुकड़ा, चिया के बीज और पानी के साथ ये सब मिलाएं। और पीने से पहले तीन घंटे के लिए छोड़ दें।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर





