कहते है कि अगर किसी चीज का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए किया जाएँ तो उसका नतीजा भी अच्छा ही होता है। ठीक वैसे ही अगर आप इंटरनेट और मोबाइल का इस्तेमाल कुछ अच्छी चीजें सीखने के लिए करेंगे, तो आपको कुछ अच्छा ही सीखने को मिलेगा। वैसे आज हम आपको इंटरनेट द्वारा सिखाई गई उन चीजों से रूबरू करवाना चाहते है, जिनसे शायद आप वाकिफ नहीं होंगे। हमें यकीन है कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आएगी। अब जाहिर सी बात है कि जहाँ इंटरनेट का सवाल आता है, वहां लोगों की नजर खुद बखुद पहुँच ही जाती है। तो चलिए अब आपको इस जानकारी के बारे में बताते है।
इंटरनेट द्वारा सिखाई गई खास चीजें..
1. आपने अक्सर देखा होगा कि कई बार किसी कांच की चीज पर जो स्टीकर लगा होता है, उसे हटाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में ड्रायर का इस्तेमाल करके स्टीकर को आसानी से निकाल सकते है।
2. इसके इलावा अगर आप रात भर जूतों के अंदर चेहरा पोंछने वाला टॉवल रखेंगे तो इससे जूतों की बदबू रात भर में गायब हो जाएगी।
3. बता दे कि अगर आप वाई फाई के सिग्नल को बढ़ाना चाहते है तो एल्युमिनियम फाइल या केन का इस्तेमाल करके एंटीना के सिग्नल को बढ़ा सकते है।
4. गौरतलब है कि अगर आप ये पता लगाना चाहते है कि आपकी बैटरी चार्ज है या नहीं तो ये आप बैटरी को थोड़ी सी ऊंचाई से फेंक कर पता कर सकते है। ऐसे में अगर बैटरी ज्यादा टप्पे खाएं तो समझ लीजिये कि वह खत्म हो चुकी है। इसके इलावा अगर वह एक बार में ही गिर जाती है, तो समझ लीजिये कि बैटरी चार्ज है। यानि आप इस आसान तरीके से बैटरी के कम चार्ज होने के बारे में पता लगा सकते है।
तो ये है इंटरनेट द्वारा सिखाई गई वो चीजें जो यक़ीनन आपके काफी काम आएंगी। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी इस बारे में हमें अपनी राय देना मत भूलिएगा।



