आज कल साउथ इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस है जो बॉलीवुड में आना चाहते है और जिन्होंने बॉलीवुड में आ कर अच्छा खासा नाम भी हासिल किया है। इस लिस्ट में काजल अग्रवाल, प्रभास, रकुल प्रीत आदि कई कलाकारों का नाम शामिल है। ऐसे में अब साउथ की एक और खूबसूरत एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ उनकी फिल्म में नजर आने वाली है। यानि साउथ की यह एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। वैसे आप समझ तो गए होंगे कि हम यहाँ रणवीर सिंह की कौन सी फिल्म की बात कर रहे है।
रणवीर सिंह के साथ नजर आएगी साउथ की यह खूबसूरत एक्ट्रेस..
दरअसल हम यहाँ रणवीर की आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार की बात कर रहे है। जिसमें उनका किरदार गुजराती है। वही अगर हम इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की बात करे तो मेकर्स ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडे नजर आएंगी। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि शालिनी इससे पहले अर्जुन रेड्डी नाम की एक सुपरहिट साउथ फिल्म में नजर आ चुकी है। इस फिल्म के रीमेक कबीर सिंह में शाहिद कपूर ने काम किया था। इसके इलावा अगर हम रणवीर सिंह की फिल्म की बात करे तो यह फिल्म यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जाएगी।
इस बारे में बात करते हुए शालिनी ने कहा कि यशराज प्रोडक्शन के साथ काम करना वास्तव में हर कलाकार का सपना होता है और उनका यह सपना अब पूरा होने जा रहा है। ऐसे में वह खुद को काफी खुशकिस्मत महसूस कर रही है कि उन्हें इतना बड़ा मौका मिला है। वह इस मौके के लिए फिल्म के मेकर्स का धन्यवाद करती है। इसके साथ ही उन्होंने रणवीर के बारे में बात करते हुए कहा कि रणवीर सिंह के साथ एक ही स्क्रीन शेयर भी काफी बड़ी बात है। वह सच में एक बेहतरीन एक्टर और को स्टार है। तो दोस्तों आपको क्या लगता है कि इस फिल्म के लिए साउथ की यह एक्ट्रेस परफेक्ट है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।
रणवीर सिंह के साथ फिल्म में काम करेगी साउथ इंडस्ट्री की यह खूबसूरत एक्ट्रेस Youth Express
Description
आज कल साउथ इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस है जो बॉलीवुड में आना चाहते है और जिन्होंने बॉलीवुड में आ कर अच्छा खासा नाम भी हासिल किया है। इस लिस्ट में काजल अग्रवाल, प्रभास, रकुल प्रीत आदि कई कलाकारों का नाम शामिल है। ऐसे में अब साउथ की एक और खूबसूरत एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ उनकी फिल्म में नजर आने वाली है। यानि साउथ की यह एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। वैसे आप समझ तो गए होंगे कि हम यहाँ रणवीर सिंह की कौन सी फिल्म की बात कर रहे है।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..