रवीना टंडन की बेटी के साथ सलमान खान की यह तस्वीर हुई वायरल, फोटो में बच्ची को लाड लड़ाते दिख रहे है सलमान

रवीना टंडन की बेटी के

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को बच्चों से कितना ज्यादा लगाव है, ये बात किसी से छुपी नहीं है। तभी तो सलमान खान कभी अपनी बहन और कभी अपने भाई के बच्चों के साथ अक्सर मस्ती करते हुए नजर आते है। हालांकि इस बार सलमान की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी के साथ नजर आ रहे है। गौरतलब है कि रवीना टंडन ने खुद ही इस तस्वीर को शेयर किया है और तस्वीर को शेयर करते समय उन्होंने कुछ खास लिखा भी है। वैसे जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि इस बच्ची का नाम राशा है।

रवीना टंडन की बेटी

रवीना टंडन की बेटी के साथ सलमान खान..

वही अगर हम इस तस्वीर की बात करे तो इसे शेयर करते हुए रवीना लिखती है कि यह एक पुरानी तस्वीर है। जिसमें राशा सिर्फ पांच साल की है और अपने सलमान अंकल के साथ मस्ती कर रही है। बहरहाल तस्वीर देखने के बाद यह साफ़ कहा जा सकता है कि सलमान और बच्चों की बॉन्डिंग सच में लाजवाब है। जी हां इस फोटो में भी सलमान राशा के साथ लाड लड़ाते हुए नजर आ रहे है। हालांकि इससे पहले ये तस्वीर कभी सोशल मीडिया पर नहीं देखी गई। मगर क्यूकि आज कल सोशल मीडिया का दौर काफी बढ़ गया है। शायद यही वजह है कि ये पुरानी फोटो अब कही जा कर वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/p/B5p3fYgn8Jv/?utm_source=ig_web_copy_link

वैसे आप चाहे तो इसकी एक झलक खुद यहाँ देख सकते है। इसके इलावा अगर हम सलमान खान की फिल्मों की बात करे तो उनकी फिल्म दबंग 3 बड़े परदे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इसके साथ ही सलमान ने अपनी अगली फिल्म राधे की शूटिंग भी शुरू कर दी है। बता दे कि रवीना टंडन की बेटी के इलावा सलमान अपनी फिल्मों में जिन बच्चों के साथ काम करते है, उन्हें भी बहुत प्यार से रखते है। शायद इसलिए वह बच्चों के फेवरेट है। दोस्तों बच्चों के साथ सलमान खान की इस बॉन्डिंग के बारे में आपका क्या कहना है, ये बताना मत भूलियेगा।

Summary
रवीना टंडन की बेटी के साथ सलमान खान की यह तस्वीर हुई वायरल, फोटो में बच्ची को लाड लड़ाते दिख रहे है सलमान  Youth Express
Article Name
रवीना टंडन की बेटी के साथ सलमान खान की यह तस्वीर हुई वायरल, फोटो में बच्ची को लाड लड़ाते दिख रहे है सलमान Youth Express
Description
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को बच्चों से कितना ज्यादा लगाव है, ये बात किसी से छुपी नहीं है। तभी तो सलमान खान कभी अपनी बहन और कभी अपने भाई के बच्चों के साथ अक्सर मस्ती करते हुए नजर आते है। हालांकि इस बार सलमान की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी के साथ नजर आ रहे है। गौरतलब है कि रवीना टंडन ने खुद ही इस तस्वीर को शेयर किया है और तस्वीर को शेयर करते समय उन्होंने कुछ खास लिखा भी है। वैसे जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि इस बच्ची का नाम राशा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER