किसिंग सीन के लिए तीन लाख रूपये ऑफर किए गए थे इस टीवी एक्ट्रेस को, फिर भी कर दिया इंकार

किसिंग सीन के लिए

वैसे तो टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में ऐसे कई शो है जिनमें इंटिमेट सीन दिखाना आज कल फैशन सा बन चुका है। मगर इसी इंडस्ट्री में कुछ एक्टर और एक्ट्रेस ऐसे भी है, जो किसिंग सीन करने से भी कतराते है। बता दे कि इस टीवी एक्ट्रेस को किसिंग सीन के लिए तीन लाख रूपये ऑफर किए गए थे, लेकिन फिर भी इसने वह सीन करने से मना कर दिया। जी हां आप इस एक्ट्रेस को बखूबी जानते है और आज कल ये टीवी की दुनिया में काफी कमाल कर रही है।

किसिंग सीन के लिए

किसिंग सीन के लिए इस एक्ट्रेस को तीन लाख रूपये हुए थे ऑफर.. 

दरअसल हम यहाँ इश्कबाज की एक्ट्रेस सुरभि चंदना की बात कर रहे है। जो फ़िलहाल संजीवनी के नए सीजन में ईशानी की भूमिका निभा रही है। गौरतलब है कि एक सीन के दौरान शो के निर्देशक ने ईशानी यानि सुरभि को डॉक्टर सिद्धार्थ को किस करने के लिए कहा था। मगर सुरभि ने यह सीन करने से मना कर दिया। जिसके तहत शो से किसिंग सीन को हटा दिया गया। अब जाहिर सी बात है कि शो की एक्ट्रेस जिस सीन को करने में सहज ही नहीं है, भला वो सीन परदे पर कैसे अच्छा लग सकता है। हालांकि इससे पहले सुरभि ने जो शो किया था उसमें उनकी और नकुल मेहता की केमिस्ट्री काफी बेहतरीन थी।

किसिंग सीन के लिए

यहाँ तक कि शो के दौरान इन दोनों को देख कर दर्शकों को भी यही लगने लगा था कि ये दोनों एक दूसरे से सच में प्यार करते है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस शो से सुरभि को काफी प्रसिद्धि मिली है। बता दे कि इश्कबाज में सुरभि ने अपने को स्टार नकुल मेहता के साथ कई रोमांटिक सीन तो किए है, लेकिन कभी उनके साथ लिपलॉक नहीं किया। बहरहाल सुरभि को इस किसिंग सीन के लिए तीन लाख रूपये मिलने वाले थे, लेकिन यह उनके मंजूर नहीं था। तो दोस्तों आपको सुरभि चंदना और उनका अभिनय कैसा लगता है, ये हमें बताना मत भूलियेगा।
Summary
किसिंग सीन के लिए तीन लाख रूपये ऑफर किए गए थे इस टीवी एक्ट्रेस को, फिर भी कर दिया इंकार  Youth Express
Article Name
किसिंग सीन के लिए तीन लाख रूपये ऑफर किए गए थे इस टीवी एक्ट्रेस को, फिर भी कर दिया इंकार Youth Express
Description
वैसे तो टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में ऐसे कई शो है जिनमें इंटिमेट सीन दिखाना आज कल फैशन सा बन चुका है। मगर इसी इंडस्ट्री में कुछ एक्टर और एक्ट्रेस ऐसे भी है, जो किसिंग सीन करने से भी कतराते है। बता दे कि इस टीवी एक्ट्रेस को किसिंग सीन के लिए तीन लाख रूपये ऑफर किए गए थे, लेकिन फिर भी इसने वह सीन करने से मना कर दिया। जी हां आप इस एक्ट्रेस को बखूबी जानते है और आज कल ये टीवी की दुनिया में काफी कमाल कर रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER