अगर हम बॉलीवुड की खूबसूरत और चुलबुली एक्ट्रेस की बात करे तो उसमें आलिया भट्ट का नाम जरूर शामिल होता है। जिनके बारे में आज पूरी दुनिया बखूबी जानती है। वैसे अगर हम आपसे पूछे कि आलिया भट्ट की पहली फिल्म कौन सी थी। तो शायद आप स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर का नाम लेंगे। जब कि सच तो ये है कि आलिया चाइल्ड आर्टिस्ट बन कर एक फिल्म में पहले ही काम कर चुकी है। अगर आपको इस बारे में नहीं पता तो हम है न आपको बताने के लिए। जी हां हम आपको बताएंगे कि आखिर आलिया किस फिल्म में बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुकी है।
आलिया चाइल्ड आर्टिस्ट बन कर इस एक्टर के साथ कर चुकी है काम..
आप सब को वो फिल्म तो याद ही होगी, जिसमें आशुतोष राणा ने बड़ा ही खतरनाक किरदार निभाया था। जिसमें प्रीती जिंटा और अक्षय कुमार लीड रोल में थे। बता दे कि उस फिल्म का नाम संघर्ष था। दरअसल इस फिल्म में आलिया ने प्रीती जिंटा के बचपन का रोल निभाया था। अब जाहिर सी बात है कि इस फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट खुद ही थे। तो ऐसे में अगर उन्होंने अपनी बेटी को छोटा सा रोल करने के लिए दे भी दिया, तो इसमें क्या बुराई है। गौरतलब है कि उस समय आलिया भट्ट की उम्र महज पांच साल थी। तो वही अक्षय कुमार की उम्र उनसे कही ज्यादा थी।
मगर आपको जान कर ताज्जुब होगा कि इतने सालों बाद आलिया भट्ट और अक्षय कुमार दोबारा एक साथ नजर आ सकते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस फिल्म में ये दोनों जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। यानि बीस साल पहले आलिया चाइल्ड आर्टिस्ट बन कर जिस एक्टर संग काम कर चुकी है, अब उसी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ सकती है। फ़िलहाल इस फिल्म की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में आलिया रिपोर्टर होंगी। तो वही अक्षय कुमार प्रोफेसर के रूप में नजर आएंगे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी बड़े परदे पर देखने को मिलती है या नहीं।
आलिया चाइल्ड आर्टिस्ट बन कर जिस एक्टर के साथ कर चुकी है काम, अब खुद से बड़े उसी एक्टर संग फ़िल्मी परदे पर बनाएंगी जोड़ी Youth Express
Description
अगर हम बॉलीवुड की खूबसूरत और चुलबुली एक्ट्रेस की बात करे तो उसमें आलिया भट्ट का नाम जरूर शामिल होता है। जिनके बारे में आज पूरी दुनिया बखूबी जानती है। वैसे अगर हम आपसे पूछे कि आलिया भट्ट की पहली फिल्म कौन सी थी। तो शायद आप स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर का नाम लेंगे। जब कि सच तो ये है कि आलिया चाइल्ड आर्टिस्ट बन कर एक फिल्म में पहले ही काम कर चुकी है। अगर आपको इस बारे में नहीं पता तो हम है न आपको बताने के लिए। जी हां हम आपको बताएंगे कि आखिर आलिया किस फिल्म में बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुकी है।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..