हुवावे कंपनी ने भारत में अपना Huawei Watch GT 2 को लॉन्च कर दिया गया है। इस साल के शुरुवात में लांच हुए Huawei Watch GT का यह अपग्रेड वर्जन है. यह न सिर्फ समय बल्कि आपके फिटनेस का भी ध्यान रखेगा। इस वॉच के खसियत की बात करे तो इसमें दो हफ्तों की बैटरी लाइफ और स्ट्रेस मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स से लैस है। तो चलिए आपको Huawei Watch GT 2 के और भी बाकि स्पेशल फीचर और कीमत बता दे-
Huawei Watch GT 2 की कीमत और ऑफर
हुवावे का यह वॉच दो डायल साइज़ में मौजूद है, एक 42 MS और दूसरा 46 MS. कीमत की बात करे तो वावे वॉच 46 एमएम स्पोर्ट (ब्लैक) की कीमत 15,990 रुपये, 46 एमएम लेदर स्पोर्ट की कीमत 17,990 रुपये और 46 एमएम टाइटेनियम ग्रे (मेटल) की कीमत 21,990 रुपये है। वहीं 42 एमएम ब्लैक वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है।
हालांकि, Watch GT 2 के 46 एमएम मॉडल पर कुछ ऑफर भी है. अगर बायर्स इस वॉच को 12 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच बुक करते हैं तो उन्हें 6,999 रुपये की कीमत वाले हुवावे फ्रीलेस ईयरफोन मुफ्त मिलेगा। वही दूसरी ओर, जो 46 एमएम वेरिएंट को 19 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच खरीदते हैं तो उनके पास 2,999 रुपये की कीमत वाला हुवावे मिनीस्पीकर जीतने का मौका होगा। साथ ही इस में नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी है.
Huawei ने Watch GT 2 42 एमएम वेरिएंट की कीमत की भी जानकारी दी है. साथ ही यह भी बतया कि उपलब्धता और ऑफर्स की घोषणा बाद में की जाएगी।
हुवावे Watch GT 2 specification
अब बात आती है स्पेसिफिकेशन की, वॉच के 42mm मॉडल में 1.2 इंच (390×390 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है. वही,46 एमएम मॉडल में 1.39 इंच (454×454 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टवॉच kerning A1 processor और 5ATM वाटर रेसिस्टेंट से लैस होगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों ही वेरिएंट ब्लूटूथ वर्जन 5.1 और जीपीएस सपोर्ट भी हैं।
इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक, एंबियंट लाइट सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एयर प्रेशर सेंसर और कैपेसिटिव सेंसर मौजूद है।कंपनी ने 42 एमएम वेरिएंट में 215 एमएएच बैटरी दी है,तो 46 एमएम वेरिएंट में 455 एमएएच बैटरी दी गई है. इसमें 15 वर्कआउट मोड भी है. खास बात यह है की Huawei Watch GT 2 में स्पीकर्स दिए हुए है जिसे की आप सीधे कॉल पे बात कर सकेते है. यह आज के बिज़ी समय में काफी टाइम सेविंग का काम है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


