बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थलाइवा को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी रिलीज़ किया गया था। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। बता दे कि यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस जयललिता के जीवन पर आधारित होगी। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि जयललिता की बायोपिक के लिए कंगना ने कुछ दवाईयां भी ली है, ताकि वह खुद को जयललिता जी जैसा दिखा सके।
जयललिता की बायोपिक के लिए कंगना रनौत ने ली ये दवाईयां..
अगर हम इन दवाईयों की बात करे तो यह वजन बढ़ाने वाली दवाईयां है। इस बारे में फिल्म के निर्देशक विजय का कहना है कि वह कंगना रनौत को एकदम जयललिता के रूप में दर्शकों के सामने पेश करना चाहते है। यही वजह है कि इस फिल्म के लिए कंगना रनौत अपना वजन बढ़ा रही है और उन्होंने छह किलो वजन बढ़ा भी लिया है। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही अपने किरदार के साथ पूरी तरह से इंसाफ करने के लिए कंगना भरतनाट्यम भी सीख रही है। यहाँ तक कि कंगना को जयललिता की तरह दिखाने के लिए हॉलीवुड से मेकअप आर्टिस्ट जेसन कॉलिंस को भी बुलाया गया है। बता दे कि कंगना ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह वजन बढ़ाने के लिए हार्मोन की दवाईयां ले रही है।
हालांकि इन दवाईयों के बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि कुछ मेडिकल कंडीशंस के तहत ये दवाईयां लेना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में इन दवाईयों का सेवन सिर्फ विशेषज्ञों की निगरानी में ही करना चाहिए, वरना इन दवाईयों के कई सारे हानिकारक प्रभाव भी होते है। इसके साथ ही डॉक्टर्स का कहना है कि अगर इन दवाईयों की बजाय वजन बढ़ाने वाला आहार लिया जाएँ तो ज्यादा बेहतर होगा। यानि ऐसे में व्यक्ति हेल्दी फैट का सेवन कर सकता है। फ़िलहाल तो जयललिता की बायोपिक के लिए कंगना रनौत खूब मेहनत कर रही है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह फिल्म क्या कमाल करके दिखाती है। दोस्तों आपको क्या लगता है कि महज एक फिल्म के लिए दवाईयों का सेवन करना सही है, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।
जयललिता की बायोपिक के लिए कंगना रनौत ने ली ये दवाईयां, जाने क्या है इन दवाईयों के नुक्सान Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थलाइवा को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी रिलीज़ किया गया था। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। बता दे कि यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस जयललिता के जीवन पर आधारित होगी। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि जयललिता की बायोपिक के लिए कंगना ने कुछ दवाईयां भी ली है, ताकि वह खुद को जयललिता जी जैसा दिखा सके।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..