Nokia का यह फ़ोन 5 दिसंबर को होगा लांच, टीज़र जारी

Nokia 8.2

इस साल दिसंबर में Nokia नया फ़ोन लांच करने की तैयारी में है. नोकिआ कंपनी HMD ग्लोबल के स्वामित्व  वाली कंपनी है. कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. पोस्ट किए गए ट्वीट के मुताबिक नए फोन के लिए इवेंट 5 दिसंबर को रखा जाएगा. ट्वीट में नोकिया ने कहा है कि फैमिली में 5 दिसंबर को एक नया एडिशन किया जाएगा.

Nokia 8.2

Nokia के इस फ़ोन का क्या होगा नाम

कंपनी के इस  आने वाले फ़ोन का नाम Nokia 8.2 हो सकता  है. लेकिन यह  जानकारी कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक है. ये कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं कि क्योंकि पिछले साल 5 दिसंबर के इवेंट में Nokia 8.1 को लॉन्च किया गया था.

आपको बता दे अभी कंपनी ने Nokia 8.2 को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है.  लेकिन कुछ पुरानी रिपोर्ट्स के हवाले से बात करें तो इसमें  4GB तक रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा. खबर  ऐसी भी है कि इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज का प्रोसेसर दिया जाएगा. उम्मीद है कि इसमें बेजल लेस डिस्प्ले के साथ फ्रंट में पॉप-अप कैमरा सिस्टम दिया जाए. कुछ रिपोर्ट्स में ये जानकारी भी सामने आई है कि इसके बैक में प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा. इसके रियर में कंपनी सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दे सकती है.

Realme X50 with 5G support to launch soon with dual selfie cameras

साथ ही यह भी कयास लगाया जा रहा है की,   Nokia 2.2 के अपग्रेड के तौर पर बजट स्मार्टफोन Nokia 2.3 की भी लॉन्चिंग की जा सकती है. आपकी  जानकारी के लिए बता दे दी कंपनी ने हाल ही में Nokia 2.2 की कीमत भारत में घटाई थी. अब ये हैंडसेट भारतीय बाजार में 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है. ये कीमत 2GB/16GB वेरिएंट की है. वहीं 3GB रैम वेरिएंट की बिक्री 6,999 रुपये में हो रही है. लेकिन,कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस का नाम नहीं बताया है. हालांकि अभी साफतौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.  

 

Summary
Nokia का यह फ़ोन 5 दिसंबर को होगा लांच, टीज़र जारी-Youth Express
Article Name
Nokia का यह फ़ोन 5 दिसंबर को होगा लांच, टीज़र जारी-Youth Express
Description
Nokia नया फ़ोन लांच करने की तैयारी में है. कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. फोन को लांच के लिए इवेंट 5 दिसंबर को रखा जाएगा.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER