मंडे को फनडे बनाना है तो अपनाइए ये तरीके

मंडे को फनडे

मंडे को फनडे

जैसे – जैसे संडे की शाम बीतती जाती है, वैसे – वैसे आने वाले हफ्ते की फिर वही भाग – दौड़ को सोचकर मन थोड़ा उदास तो होता है। क्या आपको भी लगता है कि अभी तो सही से वीकएंड इंजॉय भी नहीं किया और मंडे आ गया? हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप मंडे और पूरे हफ्ते की शुरूवात पॉजीटिव होकर करेंगे और आपका मंडे किसी फनडे से कम नहीं होगा।

सबसे पहले तो यह जरुरी है कि संडे देर शाम तक अपने को मौज मस्ती या अपने अन्य कामों में व्यस्त रखें। जो भी करें उसे पूरे मन से करें। इससे आपका ध्यान अन्य बातों की तरफ नहीं जाएगा। समय पर अपने सारे काम निपटाकर रात को जल्दी सो जाएं। ताकि मंडे की सुबह थोड़ा जल्दी उठ सकें। फिर वॉक पर निकल जाएं और हल्की एक्सरसाइज या योग करें। इतना करने भर से ही आप तरोताजा महसूस करेंगे। सुबह उठने के साथ ही अपनी पसंद का कोई हल्का या मन को शांति देने वाला संगीत या गानें सुने और इस संगीत में खुद को डुबाकर अपने कामकाज करें। यह संगीत आपके मन में ऊर्जा का संचार करेगा और पूरे शरीर को उत्साह से भर देगा।

एक बात का खास ख्याल रहें। सुबह उठने के बाद अपने को कुछ देर के लिए इंटरनेट, टीवी या न्यूज पेपर से दूर रखें। क्योंकि नेगेटिव न्यूज आपके मन में बुरे या नकारात्मक विचार लेकर आती हैं, जो आपका पूरा दिन खराब कर सकती है। सुबह के 10-15 मिनट पॉजीटिव या प्रेरणादायक विचार पढ़ने के लिए निकालें और इन विचारों से खुद को प्रेरित करें। खुद से बात करें कि मेरा आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुरुवात में इन बातों को खुद पर लागू करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पर यकीन मानिए अगर आप इन बातों पर अमल करते हैं, तो आपके हफ्ते की शुरूवात बेहद शानदार होगी और पूरे हफ्ते आपके अंदर पॉजीटिव एनर्जी रहेगी। आप सबको नए सप्ताह की शुभकामनाएं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER