वैसे तो पाकिस्तान की कोई चीज कभी ज्यादा वायरल नहीं होती। मगर हम आपको बता दे कि इस पाकिस्तानी दुल्हन के गहने आज कल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसके गहनों में ऐसी क्या खास बात है, जो ये इतने वायरल हो रहे है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि पाकिस्तान में सब्जियों के दाम कितने ज्यादा बढ़ चुके है। खास करके टमाटर के दाम तो आसमान को छू रहे है। यही वजह है कि इस दुल्हन ने सोने के गहने पहनने की बजाय टमाटर के गहने पहन रखे है। जी हां आप ने बिलकुल सही पढ़ा है। दरअसल इस दुल्हन का मानना है कि जब टमाटर के भाव सोने जितने बढ़ ही चुके है, तो सोने की बजाय क्यों न टमाटर के गहने पहन लिए जाएँ।
इस पाकिस्तानी दुल्हन के गहने हुए सोशल मीडिया वायरल..
बता दे कि लाहौर की रहने वाली इस दुल्हन ने टमाटर के झुमके, टमाटर का हार और टमाटर के ही कंगन बना कर पहन रखे है। यहाँ तक कि इसने एक वीडियो भी बनाया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि ये सब देख कर यूजर भी पाकिस्तान की महंगाई को लेकर खूब चुटकिया ले रहे है। हालांकि हमें पाकिस्तान से कोई हमदर्दी नहीं है। मगर इस दुल्हन की हालत देख कर तो यही लगता है कि जैसे आज कल लोगो ने पाकिस्तान में टमाटर खाने ही बंद कर दिए होंगे।
वैसे इस दुल्हन को देख कर ये ख्याल भी आता है कि आखिर इसने इतने सारे टमाटर कितने रुपयों में खरीदे होंगे। बता दे कि इस लड़की का नाम नायला इनायत है। गौरतलब है कि नायला ने खुद को ट्विटर अकाउंट पर जर्नलिस्ट और साउथ एशिया कॉरेस्पोंडेंट बताया है। इसके इलावा नायला का कहना है कि पाकिस्तान में टमाटर के भाव इतने ज्यादा बढ़ गए है, लोग दहेज़ में भी टमाटर ही देने लगे है। यक़ीनन इस पाकिस्तानी दुल्हन के गहने देख कर तो हर कोई हैरान रह गया होगा। वैसे आप भी इसकी कुछ तस्वीरें यहाँ देख सकते है।



