गूगल ऐसी कंपनी जो आपकी जरूरत की हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनती है. कई बार तो है की ऐसी चीज़ आपके सामने आजाती है जिन पे विश्वास करना नामुमकिन सा हो जाता है. आज आपको ऐसी की एक कम्प्यूटर के बारे में बताने जा रहे है। इस कम्प्यूटर को Google और Asus मिल कर बनने के तैयारी में है. जी हां कंपनी ने एक सिंगल बोर्ड कंप्यूटर पर काम करने के लिए Asus के साथ हाथ मिलाया है. गूगल के इस नए और छोटे कंप्यूटर का नाम Tinker Board होगा.
हैरानी की बात तो यह है की यह मात्र क्रेडिट कार्ड के साइज का होगा। Tinker Board को खास तौर पर से AI ऐप्स को चलाने के लिए डिवलप किया जा रहा है. तो चलिए आपको इस खास कम्प्यूटर की जानकारी विस्तार में बता दे-
Google और Asus का Tinker Board कम्प्यूटर
क्या कभी आपने सोचा था की इतना छोटा कम्प्यूटर भी हो सकता है? यही है खासियत आज के टेक्नोलॉजी की सोच से परे चीज़ो को आपके सामने लेकर रख देती है.
बता दे की AnandTech की रिपोर्ट के अनुसार Google के Tinker Board के दो वेरियंट ‘Tinker Edge T’ और ‘Tinker Edge R’ पेश किए जा सकते हैं. ‘Tinker Edge T दरअसल NXP i.MX8M पर बेस्ड है और इसमें Edge TPU चिप दिया गया है, जो Tensor Flow Lite को एक्सेलेरेट करता है. जबकि,Tinker Edge R में Rockchip RK3399 प्रोसेसर हो सकता है, जो 4K मशीन लर्निंग के लिए NPU के साथ आएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही Tinker Board मॉडल में एक एक्टिव कूलिंग सोल्यूशन, USB 3.0 और गीगाबाइट ईथरनेट पोर्ट मिलेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि 20 नवंबर को जापान में होने वाले IoT टेक्नॉलजी कॉन्फ्रेंस में Tinker Board की स्पेशफिकेशन और कीमत का खुलासा होगा.
Asus के मुताबिक यह नया कंप्यूटर कम पावर कंज़्यूम करेगा और इसकी क्षमता काफी बेहतर होगी. साथ ही यह डिवाइस रियल टाइम में एकआई प्रोसेसिंग भी कर सकेगा. इतना ही नहीं यह कमरे रखी चीज़ों की भी पहचान कर सकेगा.
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर youth Express पर


