बता दे कि अक्षय कुमार ही हर फिल्म आज कल बड़े परदे पर खूब कमाल कर रही है। मगर क्या आप जानते है कि एक समय ऐसा भी था जब अक्षय की सात फ़िल्में रिलीज़ होने से पहले ही बंद हो गई थी। जी हां करीब सात फ़िल्में अक्षय कुमार के हाथ से निकल गई थी। तो चलिए अब आपको बताते है कि आखिर वो फ़िल्में कौन सी थी।
रिलीज़ होने से पहले ही बंद हो गई थी अक्षय कुमार की ये फ़िल्में..
जिगरबाज.. बता दे कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला भी नजर आने वाले थे। यह फिल्म 1997 को रिलीज़ होनी थी, लेकिन हो नहीं सकी।
पूरब की लैला पश्चिम का छैला.. बता दे कि इस फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी और नम्रता शिरोडकर ने भी काम किया था। मगर आखिरी समय पर इस फिल्म की शूटिंग को बंद कर दिया गया था।
परिणाम.. बता दे कि इस फिल्म में अक्षय के साथ दिव्या भारती काम करने वाली थी। मगर दिव्या की मौत के बाद यह फिल्म कभी बन नहीं पाई।
मुलाकात.. गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन मुकेश भट्ट कर रहे थे। मगर किसी वजह से यह फिल्म बीच में ही बंद कर दी गई और आज तक नहीं बन पाई।
खिलाडी वर्सेस खिलाडी.. बहरहाल यह फिल्म साल 2001 में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अफ़सोस कि ऐसा हो न सका।
राहगीर.. इस फिल्म का निर्देशन देव आनंद साहब कर रहे थे। इस फिल्म में विद्या बालन मुख्य किरदार में थी। मगर किसी वजह से इसकी शूटिंग बीच में रुक गई और आज तक यह फिल्म नहीं बन पाई।
चेहरा.. इस फिल्म में अक्षय के साथ अजय देवगन और महिमा चौधरी भी नजर आने वाले थे। बता दे कि इस फिल्म की कहानी एक नकली भगवान् पर आधारित थी। ऐसे में वाद विवाद के कारण यह फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हो पाई। तो ये है अक्षय कुमार की वो सात फ़िल्में जो रिलीज़ होने से पहले ही किसी न किसी वजह से बंद हो गई।


